{"_id":"6a4424c2043301f26a0c5007","slug":"truck-driver-found-injured-under-suspicious-circumstances-dies-in-delhi-badaun-news-c-123-1-bdn1010-167367-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संदिग्ध हालात में घायल मिले ट्रक चालक की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संदिग्ध हालात में घायल मिले ट्रक चालक की दिल्ली में मौत
विज्ञापन
दहगवां। बदायूं-मेरठ हाईवे पर संदिग्ध हालात में घायल मिले ट्रक चालक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी सुरेंद्र सिंह (55) ट्रक चालक थे। मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि सोमवार की रात भाई ट्रक लेकर बदायूं गए थे। रात लगभग नौ बजे सूचना मिली कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। गंभीर हालत में उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। वह वहां पहुंच गए। इस दौरान भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।
मृतक सुरेंद्र सिंह ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। उनकी दो बेटी व दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सीओ सहसवान अशोक कुमार ने बताया कि मामले में ट्रक चालक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पूरी तहकीकात करेंगी। संवाद
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मुंशी की मौत
वजीरगंज। कस्बा में किराए के मकान में अकेले रह रहे मुंशी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महरौली के मूल निवासी प्रदीप शर्मा (48) कस्बा वजीरगंज में किराये के मकान में अकेले रहते थे। वह बदायूं में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का कार्य किया करते थे। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि प्रदीप शर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसपी (ग्रामीण) डॉ. ह्दयेश कठेरिया ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। संवाद