फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck collides with pickup in front of telephone exchange, youth dies

Budaun News: टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पिकअप से टकराया ट्रक, युवक की मौत

Wed, 31 Jul 2024 06:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 31 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with pickup in front of telephone exchange, youth dies
बदायूं। शहर में नई सराय टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक एक पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 35 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिकअप में सब्जी लादकर मंडी समिति ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरा जी चौकी निवासी प्रदीप पुत्र नत्थू लाल सब्जी बेचने का काम करते थे। वह मंगलवार सुबह पिकअप वाहन में बरेली से सब्जी लादकर मंडी समिति ला रहे थे। उस दौरान पिकअप में मोहल्ले के ही राहुल (32) और बरेली के करेंगी निवासी चंद्रपाल (33) भी सवार थे। बताते हैं कि उनकी पिकअप शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक आया और उनकी पिकअप से टकरा गया, दोनों वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक कूदकर भाग गया। यह देख कई लोग मौके पर आ गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

इस हादसे में प्रदीप, राहुल और चंद्रपाल घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। दोपहर के समय पुलिस ने प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed