फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck collides with parked pickup, one artist killed, 11 injured

Budaun News: खड़ी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, एक कलाकार की मौत, 11 घायल

Wed, 08 Oct 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with parked pickup, one artist killed, 11 injured
उझानी हादसे में घायल कलाकार। संवाद
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज में रामलीला का मंचन करने के लिए मथुरा से आ रहे कलाकारों की खड़ी पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक कलाकार की मौत हो गई, जबकि 11 कलाकार घायल हो गए हैं। डीजल खत्म हो के कारण पिकअप सड़क किनारे खड़ी हो गई है। मृतक कलाकार मथुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव बसावनपुर के पास हुआ। डीजल खत्म होने के बाद चालक ने पिकअप को सड़क पर ही खड़ा कर लिया था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार कलाकारों में दो- तीन छिटक कर सड़क पर गिर गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लहूलुहान कलाकारों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भगा ले गया।
विज्ञापन

घायल कलाकारों में मथुरा में नौहझील के गांव इरौली निवासी उमेश (38) पुत्र हरकेश, मौनी (28) पुत्र देवी सिंह, देवदत्त (50) पुत्र दुर्गाप्रसाद, रोहित (22) पुत्र बिल्लन, मयंक (25) पुत्र सर्वेश, अजय (25) पुत्र ब्रजेश कुमार, गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली निवासी अमर चंद्र (30), अलीगढ़ में खैर निवासी कान्हा उपाध्याय (28) पुत्र गौरीशंकर, सहसवान के गांव दौलतपुर निवासी दिव्यांग धर्मपाल (45) पुत्र पर्वत समेत 11 लोग है। इनका प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर रूप से घायल अमर चंद्र की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घायलों में देवदत्त, रोहित, मयंक, कान्हा और अजय को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया ने तीन- चार घायलों के मामूली चोट लगी है। उनका भी प्राथमिक उपचार किया गया है। हादसे की सूचना के बाद भाजपा नेता आनंद मिश्रा के साथ अब्दुल्लागंज रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल कलाकारों से हादसे के बारे में जानकारी की। पुलिस ने अमर चंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अपराह्न में मृतक के परिजन भी बदायूं पहुंच गए।

उझानी हादसे में घायल कलाकार। संवाद

उझानी हादसे में घायल कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed