फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   truck collided from behind with truck parked on the highway in Budaun

Budaun News: हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकराया ट्रक, परिचालक की मौत, चालक समेत दो घायल

Thu, 24 Apr 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हादसा हो गया। हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से पीछे से आया दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में परिचालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
truck collided from behind with truck parked on the highway in Budaun
सड़क से नीचे पलटा चावल लदा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मरौरी गांव के पास बुधवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। जबरदस्त टक्कर से सड़क किनारे खड़ा ट्रक खंती में पलट गया। जबकि पीछे वाले ट्रक के परिचालक की मौत हो गई। चालक समेत दो लोग घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मूसाझाग थाना थाना क्षेत्र के गांव गिलौर निवासी जितेंद्र बुधवार देर रात चावल लदे ट्रक को लेकर उसावां थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। रास्ते में उनका ट्रक खराब हो गया। जिसके चलते ट्रक सड़क किनारे खड़े हुआ था। इसी बीच उसावां थाना क्षेत्र के गांव मरौरी के पास पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक उनके ट्रक से टकरा गया। जबरदस्त टक्कर से चावल लदा ट्रक खंती में पलट गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: शिक्षक ने दो साल में तीन बीवियों से तोड़ा नाता, चौथी से भी तलाक की अर्जी, बोला- मनमाफिक पत्नी की खोज
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे वाले ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर चित्तौला निवासी ट्रक परिचालक सलमान (22) पुत्र अब्दुल सलाम की मौत हो गई। वहीं, चालक जितेंद्र व बिलाल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार सुबह क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हाईवे से हटवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed