फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   College teacher divorces three wives in two years applies for separation from fourth wife too

UP: शिक्षक ने दो साल में तीन बीवियों से तोड़ा नाता, चौथी से भी तलाक की अर्जी, बोला- मनमाफिक पत्नी की खोज

Thu, 24 Apr 2025 09:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 09:47 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में एक शिक्षक ने दो साल में तीन शादी कीं। इसके बाद तीन पत्नियों को तलाक दे दिया। फिर चौथी पत्नी घर ले आया। अब उससे भी अलग होने की अर्जी कोर्ट में डाल दी है। शिक्षक ने शादी और तलाक के पीछे जो वजह बताई वो हैरान करने वाली है। वहीं चौथी पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
College teacher divorces three wives in two years applies for separation from fourth wife too
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में कॉलेज के एक शिक्षक को शादी करने और तलाक देने का चस्का लग गया है। 40 साल का यह प्रवक्ता अब तक चार शादियां कर चुका है। प्रवक्ता ने दो साल में तीन शादियां की और चौथी शादी दो महीने पहले हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि शिक्षक निकाह के बाद दो-तीन साल में ही तलाक दे देता है, फिर अन्य युवती से निकाह कर लेता है। अब चौथी पत्नी को भी तलाक देने की अर्जी परिवार न्यायालय तृतीय में दाखिल की है। उसका कहना है कि बार-बार शादी-तलाक के पीछे मनमुताबिक जीवनसाथी की खोज है। चौथी पत्नी ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- इस्लाम को बदनाम कर रहे आतंकी, पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक की तलाकशुदा पहली पत्नी की उम्र 35 वर्ष, दूसरी की 30 और तीसरी की 28 वर्ष बताई गई है। अदालत के आदेश पर तीनों को गुजारा भत्ता भी दे रहा है। 

चौथी पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार 
32 वर्षीय चौथी पत्नी ने अदालत में बयान दिया कि उसके पति को शादी करने और फिर तलाक देने की लत लग चुकी है। जैसे तीनों को छोड़ दिया, वैसे ही अब मुझे भी छोड़ना चाहता है। मेरे साथ भी वही कहानी दोहराई जा रही है। पत्नी ने न्याय की मांग की है। महिला ने कहा कि वह एक और संख्या बनकर नहीं रहना चाहती। 
 

वहीं शिक्षक ने कहा कि मैं शादी करता हूं मनमाफिक बीवी के लिए। कुछ समय बाद मुझे ऐसा लगता है कि मेरी पत्नी खुश नहीं है अथवा वह मेरे हिसाब से नहीं चल पा रही, तब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता। तलाक देने के लिए याचिका दायर करता हूं। तलाक के बाद गुजारा भत्ता भी देता हूं। उसने न्यायालय से अपील की कि तलाक की उसकी अर्जी मंजूर की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed