फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck collided at the bypass intersection, the car overturned

बाईपास चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मारी, कार पलटी

Mon, 12 Apr 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck collided at the bypass intersection, the car overturned
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के बाईपास पटेल चौराहे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे पलट गई। कार में नौ विद्यार्थी बैठे थे। सभी ट्रिपल सी की परीक्षा देने बदायूं आ रहे थे। हादसे में उनके मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें दूसरे वाहन से परीक्षा स्थल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी विनीता (25), प्रियांशी (24), निशा (26), प्रिंसी चौहान (28), तनु (25), शिवम (20), मोहित (22), हसमुद्दीन (25) समेत नौ छात्र-छात्राएं रविवार सुबह स्कॉर्पियो से ट्रिपल सी की परीक्षा देने बदायूं आ रहे थे। वे सुबह करीब सात बजे बाईपास के पटेल चौराहे पर पहुंचे। तभी बरेली की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो चौराहे पर पलट गई। हादसे को देखकर आसपास के पहुंचे और सभी बाहर निकाला। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। इस दौरान चौराहे पर जाम लग गया। इसी बीच खेड़ा नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दूसरे वाहन का इंतजाम कर छात्र-छात्राओं को परीक्षा स्थल तक पहुंचाया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में परीक्षा देने आ रहे विद्यार्थी बाल बाल बच गए हैं। उन्हें दूसरे वाहन से परीक्षा स्थल पर पहुंचाया गया था। कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed