Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck breaks down near under-construction culvert, vehicle stuck in jam for six hours

Budaun News: निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रक हुआ खराब, छह घंटे जाम में फंसे वाहन

Sat, 20 Jan 2024 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks down near under-construction culvert, vehicle stuck in jam for six hours
दातागंज के ढिलवारी गांव के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवाया, तब जाकर यातायात हो सका सुचारू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज । बरेली मार्ग पर ढिलवारी गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के निकट बने अस्थायी मार्ग पर बजरी लदा ट्रक अचानक खराब हो गया। जिससे पुलिया के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छह घंटे ही मशक्कत के बाद ट्रक को जेसीबी लगवाकर हटवाया तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।

बता दें कि दातागंज-बरेली मार्ग पर गांव ढिलवारी के पास कई महीनों से पुलिया का निर्माण चल रहा है। वाहनों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से पुलिया के बराबर से अस्थायी रोड निकाल दिया गया है। वन-वे रोड होने के कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार को बरेली से 18 टायरा ट्रक बजरी लेकर कस्बे के लिए आ रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रक एकल रोड पलिया के पास पहुंचा तो बंद हो गया। चालक-परिचालक उसको चालू करने में लग गए। पता लगा कि ट्रक में कुछ खराबी आ गई है तो परिचालक मिस्त्री को लेने दातागंज चला गया। देखते ही देखते पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति से लेकर ब्लूमिंगडेल स्कूल तक लगभग दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार देख किसी ने थाना पुलिस को जाम की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी मौके पर बुलाई और ट्रक को खाली कराने के बाद उसको सड़त से हटवाया। लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका, तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ।
-
धीमी गति से चल रहा पुलिया निर्माण
निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन माह का समय तय किया गया था, मगर चार माह के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन जाम रहता है। कोई न कोई वाहन यहां फंस जाता है जिससे जाम से लोगों को दिक्कत होती है।

-
रुके ओवरलोडिंग तो बने बात
पुलिया के पास अस्थायी मार्ग बनाया गया है। इस सड़क पर ओवरलोड वाहनों का सबसे अधिक आवागमन होता है । यही कारण है कि यहां अधिकतर ओवरलोड वाहन खराब होते रहते हैं। लोगों का कहना है ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए तभी जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed