फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Troubleshooter temple Gunje Jaykare

संकटमोचन मंदिर में गूंजे जयकारे

Sat, 04 Apr 2015 11:34 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 04 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Troubleshooter temple Gunje Jaykare

उझानी रोड स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती के शुभअवसर पर भगवान बालाजी महाराज की आरती गाई गईं। बाद में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

देरशाम भक्तों ने आतिशबाजियां भी कीं। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। बाद में भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं, पुरूषों की भारी भीड़ जुटी रहीं।
विज्ञापन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम पर शनिवार को भगवान हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बालाजी धाम पर सर्वप्रथम सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इसके बाद दरबार के प्रधान महंत मटरुमल शर्मा ने महाआरती संपन्न कराई। इस दौरान यहां सैकड़ों की संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे। 500 कन्याओं को भोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरबार में भगवान हनुमान को दो सौ छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया। इसके बाद नगर के मुख्य बाजार में बैंडबाजो के साथ हनुमान जी आर्कषक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के अंबियापुर चौराहे से शुरू होकर मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट होती हुई पुन: मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र के गांवों के तमाम लोग पहुंचे। जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में दिल्ली शिव मोहन बैंड मधुर धुनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। शोभायात्रा में गोपाल वार्ष्णेय ने भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की। शाम को छह बजे दरबार में दर्शनार्थ आरती आयोजित की गई। इस मौके पर महाराज मटरुमल शर्मा के अलावा प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, मुकेश गुप्ता, प्रवीन कुमार, नीरज माहेश्वरी, दीपू माहेश्वरी, आकाश वार्ष्णेय, स्वतंत्र राठी, रंजन माहेश्वरी, नीरज अग्निहोत्री, टीटू वार्ष्णेय, अंजीत जैन, वावर हुसैन, समीर राठी, लोकेश नागर, बच्चू सिंह, मोहर सिंह, प्रेमचंद्र वार्ष्णेय, रामबाबू गुप्ता, चंद्रपाल तोष्नीवाल, चारु सोमानी, उत्साह सोमानी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।  
कुंवरगांव। क्षेत्र के हनुमान मंदिर में मनाई गई हनुमान जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर पंडित मंगली आचार्य ने भगवान को भोग चढ़ाने के उपरांत महाआरती संपन्न कराई। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed