{"_id":"65a3adba5b7cad1e84039df6","slug":"travel-on-sahaswan-chandausi-highway-will-be-easy-there-will-be-relief-from-waterlogging-badaun-news-c-123-1-sbly1001-11617-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहसवान-चंदौसी हाईवे पर सफर होगा आसान, जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहसवान-चंदौसी हाईवे पर सफर होगा आसान, जलभराव से मिलेगी निजात
विज्ञापन
जरीफनगर से नाधा मार्ग।
बदायूं। सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाले हाईवे पर अब लोगों को गड्ढों और जलभराव से दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। हाईवे से जुड़े गावों और कस्बों के लोग गड्ढों और जलभराव की समस्या से परेशान थे।
जिले में तमाम सड़कें ऐसी हैं, जिनसे होकर निकलना मुश्किल है, जबकि तमाम बार स्थानीय लोग अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए तो अधिकारियाें ने मरम्मत संबंधी फाइलों से धूल हटानी शुरू की। कहीं नई सड़कें बनाईं तो कहीं सड़कों के गड्ढों को भर दिया।
लंबे समय से सहसवान से इस्लामनगर होकर चंदौसी जाने वाला हाईवे गांव कोठा के पास कई स्थानों पर बेहद क्षतिग्रस्त था। कई जगह जलभराव था। लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। कई बार दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके थे। अब विभागीय अधिकारियोें ने इस ओर ध्यान दिया है। सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जरीफनगर से चंदौसी जाने वाले मार्ग पर डाली मिट्टी
-जरीफनगर से नाधा होते हुए चंदौसी जाने वाला मार्ग कई जगहाें पर टूट गया था। यहां तक की एक जगह पर हालात यह था कि वहां पर आधी सड़क बची थी। जबकि आधी सड़क बिल्कुल गायब हो गयी थी। वहां पर खाई जैसी स्थिति बन गई थी। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुख से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद में विभाग ने वहां पर मिट्टी डालकर सड़क को एक लेवल पर कर दिया है। ताकि वाहन वहां से आसानी से निकल सके।
-- -- -- -- -- -
लोग बोले- अब गड्ढों में नहीं गिरेंगे
-काफी अरस यह हाईवे टूटा चल रहा था। साथ ही वहां गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। उसमें जलभराव रहता था। जिसकी वजह से आए दिन वहां पर कोई-कोई बाइक सवार गिर कर चोटिल जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके बनने से लोगों को काफी राहत मिली है। - बाबू
-- -- -- --
कई बार सड़क को सही कराने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था। लेकिन अब इसके बन जाने से हाईवे की राहत आसान हो गई। साथ ही स्थानीय लोगों की दिक्कत भी दूर हो गई। - मुकेश कुमार
-- -- -- -- --
-सड़क काफी ज्यादा जर्जर अवस्था में पहुंच गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए वहां पर काम कराया। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो। -एनके भारती, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग बदायूंं