फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport department will publicize the scheme of compensation to be given in accidents

Budaun News: हादसों में दिए जाने वाले मुआवजे की योजना का प्रचार करेगा परिवहन विभाग

Sun, 03 Mar 2024 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Transport department will publicize the scheme of compensation to be given in accidents
बदायूं। सड़क हादसों में मिलने वाले मुआवजे को लेकर सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारी काफी गंभीर हैं। अब उन्होंने जिले में इसका व्यापक प्रचार कराने का फैसला लिया है। इसके तहत जिलेभर में तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर और थाना स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में 29 फरवरी को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें सड़क हादसों में मरने वाले व्यक्ति के परिवार को 25 हजार की जगह दो लाख और घायल को 12500 की जगह 50 हजार रुपये दिए जाने के सरकार के फैसले की जानकारी दी गई। बताया गया था कि यह सहायता राशि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चलने पर दी जाती है। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने बताया कि तहसील, ब्लॉक और थाना स्तर से सरकार की योजना का प्रचार किया जाएगा, जिससे लोग इसके बारे में जान सकें और यह भी बताया जाएगा कि वह कहां और कैसे आवेदन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed