{"_id":"65e60f83ea5c7155110efe9b","slug":"transport-department-will-collect-road-tax-of-rs-5-crore-from-two-thousand-vehicles-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114592-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो हजार वाहनों से पांच करोड़ का रोड टैक्स वसूलेगा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो हजार वाहनों से पांच करोड़ का रोड टैक्स वसूलेगा परिवहन विभाग
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन विभाग की ओर से टैक्स वसूली का अभियान शुरू हुआ है। इस बार पांच करोड़ रुपये का टैक्स वसूलने का लक्ष्य है। इसके तहत रोजाना 50 वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। माह के अंत तक ज्यादा से ज्यादा टैक्स वसूलने की कोशिश की जाएगी।
परिवहन विभाग का टैक्स वसूली अभियान वैसे तो फरवरी माह से चल रहा है लेकिन महीने में व्यस्तता ज्यादा बढ़ जाएगी। जिले में कम से कम दो हजार से ज्यादा वाहनों पर करीब पांच करोड़ रुपये का रोड टैक्स बकाया होगा। पिछले साल भी विभागीय अधिकारियों ने वसूली अभियान चलाया था। तब भी करीब पांच करोड़ रुपये से ज्यादा रोड़ टैक्स बकाया था। इसमें सभी अधिकारी लगे थे। इसके बावजूद करीब डेढ़ करोड़ रुपये का टैक्स वसूला गया था लेकिन इस बार बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं, जिससे फरवरी माह से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी। अब तक करीब डेढ़ हजार से ज्यादा वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। हालांकि पांच करोड़ का टैक्स वसूलना विभाग के लिए चुनौती है फिर भी अधिकारी ज्यादा से ज्यादा टैक्स वसूलने का दावा कर रहे हैं। अगले 15 दिन तक यह अभियान और तेजी से चलेगा।
-- -- -
टेंपो और ई-रिक्शा पर है सबसे ज्यादा टैक्स
- जिले में चलने वाले टेंपो और ई-रिक्शा पर सबसे ज्यादा रोड टैक्स बकाया है। अक्सर टेंपो और ई-रिक्शा मालिक एक बार टैक्स जमा करके भूल जाते हैं जबकि इन वाहनों को लगातार किराये पर चलाया जाता है। यह वाहन व्यवसायिक में आते हैं। मालिकों की लापरवाही से उन पर टैक्स लगातार बढ़ता चला जाता है। इन वाहनों पर 50 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया होगा।
विज्ञापन
-- -- --
- मार्च का महीना चल रहा है। इसमें रोड़ टैक्स वसूली पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसमें सभी अधिकारी लगे हुए हैं। इस माह ज्यादा से ज्यादा टैक्स वसूलने की कोशिश की जाएगी।- अंबरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन