फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport Corporation started bus service on three new routes

Budaun News: परिवहन निगम ने तीन नए रूटों पर शुरू की बस सेवा

Sun, 29 Oct 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation started bus service on three new routes
बदायूं। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर रहा है। इसके तहत जिले में तीन नए रूटों पर बसों का संचालन किया जाने लगा है। इन बसों से एक लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। दो बसें रात को ग्रामीण इलाकों में ही रुकेंगीं और सुबह निर्धारित समय पर शहर पहुंचेंगीं। बाद में उन्हें दूसरे स्थानों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए हाल ही में सर्वे कराया था। इसमें आसफपुर, सहसवान और म्याऊं-लिलवां रूट को रोडवेज बसों के संचालन के अनुकूल पाया गया। इन इलाकों के यात्री डग्गामार वाहनों पर निर्भर थे। रूट पर डग्गामार वाहनों की मनमानी भी रहती है। वे अपने हिसाब से किराया वसूल करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। परिवहन निगम ने तीनों रूट पर रोडवेज बसों की सेवा शुरू करा दी है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बिसौली से आसफपुर के लिए रवाना होगी बस
बदायूं-आसफपुर शुरू की गई बस सेवा सुबह आठ बजे से शुरू होगी। यह बस बिसौली से सुबह आठ बसे आसफपुर के लिए रवाना होगी। 15-20 मिनट में आसफपुर पहुंच जाएगी। वहां से यात्रियों को लेकर तुरंत बदायूं के लिए रवाना होगी। इसके बाद बदायूं से चंदौसी या मुरादाबाद का चक्कर लगाएगी। रात को बिसौली रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सहसवान से नाधा, इस्लामनगर होते हुए बहजोई जाएगी बस
- सहसवान कस्बे में रोजाना रात को दो बसों का ठहराव हो रहा है। इनमें एक बस नाधा, इस्लामनगर होते हुए बहजोई जाएगी। वहां से बदायूं आकर दिल्ली चली जाएगी और फिर रात को सहसवान जाकर रुकेगी। इसका समय भी सुबह आठ बजे रखा गया है।
----------
शाम 3:30 पर म्याऊं-लिलवां जाएगी बस
म्याऊं-लिलवां रूट पर लगाई गई बस शाम 3:30 बजे बदायूं से रवाना होती है। यह बस म्याऊं होते हुए लिलवां पहुंचेगी। वहां से बदायूं आकर दिल्ली चली जाएगी। क्योंकि लिलवां से अधिकतर सवारियां दिल्ली के लिए जाती हैं।

वर्जन
शासन के निर्देशाें पर जिले में तीन रूट पर रोडवेज बसों की शुरुआत की गई है। तीनों बसों का समय निर्धारित कर दिया गया है। दो बसों का ग्रामीण क्षेत्र में ही ठहराव है जबकि एक बस बदायूं से रवाना हो रही है। फिलहाल ट्रॉयल के तौर पर बसों का संचालन कराया जा रहा है। अगर बदलाव करने की आवश्यकता पड़ी तो वो भी किया जाएगा।- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed