फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   transgenders beaten the eunuchs and obscene act on road in budaun

किन्नरों की करतूत: साथी को बेरहमी से पीटा, बाल काटे, सरेराह की ऐसी हरकतें, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें

Mon, 03 Jul 2023 08:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 08:47 PM IST
सार

उझानी में किन्नरों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। किन्नरोंं ने कस्बे के एक किन्नर को बेरहमी से पीटा। उसके बाल काट डाले। इतना ही नहीं किन्नरों ने सरेराह ऐसी हरकतें कीं, जिससे लोगों की नजरें शर्म से झुक गईं। 

विज्ञापन
transgenders beaten the eunuchs and obscene act on road in budaun
किन्नरों ने साथी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में किन्नरों ने एक गुट ने सरेराह जमकर उत्पात मचाया। किन्नरों ने अमित शर्मा उर्फ शिवन्या नाम के किन्नर के साथ अमानवीय सलूक किया। उसे बेरहमी से पीटा। उसके बाल काट डाले। किन्नरों ने अश्लील हरकतें भी कीं, जिससे राहगीरों की नजरें शर्म से झुक गईं। पिटाई के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह पांच किन्नरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिटाई का वीडियो भी वायरल सामने आया है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दोस्ती का कत्ल: पहले शराब पी फिर ले ली जान, वारदात के बाद थाने पहुंचा युवक; पुलिस से बोला- खेत में पड़ी है लाश

विज्ञापन
पिटाई से घायल किन्नर शिवन्या किला खेड़ा मोहल्ले का निवासी है। शिवन्या ने कोतवाली पुलिस को बताया कि कि 30 जून को उझानी निवासी किन्नर विजय उर्फ सना, जाहिद उर्फ शक्को, जोया किन्नर, शिवम उर्फ शिवानी किन्नर और शांति किन्नर उसे भाई के घर से पकड़ कर बाईपास पर ले गए थे। किन्नरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। कैंची से उसके बाल भी काट दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंची से काटे बाल 

शिवन्या के साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया था। पिटाई का वीडियो भी बना लिया गया, जो रविवार शाम वायरल हो गया। वीडियो में किन्नर सड़क किनारे हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित शिवन्या बैठी हुई है। किन्नर उसे बार-बार पीटते हैं। गाली दे रहे हैं। इस बीच एक किन्नर कैंची से उसके बाल काटते दिखाई देता है। इस दौरान किन्नर अश्लील हरकतें भी करते हैं। 

ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिवन्या की शिकायत पर जांच के बाद पांचों किन्नरों के खिलाफ आईपीएस की धारा 147, 323 और 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed