{"_id":"6a62613ee20c859dd00b40c4","slug":"transformer-targeted-damaged-after-theft-of-oil-and-components-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169174-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रांसफॉर्मर को बनाया निशाना, तेल व सामान चोरी कर किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रांसफॉर्मर को बनाया निशाना, तेल व सामान चोरी कर किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
रेहड़िया। वजीरगंज कस्बे में बिजली चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक बार फिर विद्युत निगम के ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाते हुए तेल और कीमती सामान चोरी कर लिया। ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना बुधवार की मध्यरात्रि की है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज के अंतर्गत गौरव वार्ष्णेय आइस फैक्टरी के सामने लगे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का तेल चोर निकाल ले गए। साथ ही एलटी रॉड और अन्य सामान भी ले गए। चोरी के दौरान ट्रांसफॉर्मर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अवर अभियंता रामस्वरूप और एसडीओ सहित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इधर, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि थाने में तहरीर दे दी गई हैं। वहीं लाइनमैनों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
6 माह में दूसरी बार हुई चोरी
इसी स्थान पर इससे पहले 14 फरवरी को भी चोरी की घटना हो चुकी है। उस समय भी चोरों ने 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर का परिवर्तक खोलकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। छह माह के भीतर एक ही जगह पर दूसरी बार घटना होने से विद्युत निगम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।