फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transferred to the BDO, the additional charge of the back

एक बीडीओ को तबादला, दूसरे का अतिरिक्त चार्ज वापस

Sun, 24 Jan 2016 11:44 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
एक बीडीओ को दूसरे ब्लाक में स्थानांतरित किया गया है, तो दूसरे बीडीओ के पास दो ब्लाकों में से एक ही ब्लाक रहने दिया गया है। दो अन्य बीडीओ को अलग-अलग दो ब्लाकों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जिन बीडीओ से चार्ज छीना गया है, उनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, वहीं विकास कार्यों में भी इनके ब्लाकों में शिथिलता पाई गई थी।
विज्ञापन

सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाकवार विकास कार्यों की समीक्षा की। वजीरगंज ब्लाक के बीडीओ राजकुमार पर वजीरगंज के अलावा उझानी ब्लाक का चार्ज था। इनसे दोनों ब्लाक हटा दिए गए हैं। इन्हें समरेर ब्लाक दिया गया है। समरेर ब्लाक के अलावा दातागंज ब्लाक बीडीओ अशोक कुमार जाटव पर थे। जिनपर दातागंज ब्लाक ही बचा है। वहीं, आसफपुर के बीडीओ सुभाष नेमा को वजीरगंज ब्लाक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दहगवां के बीडीओ सुनील कुमार को खाली हुए ब्लाक उझानी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जल्द ही बदले हुए ब्लाक और अतिरिक्त ब्लाक में बीडीओ को चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed