फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Training ends, 180 votes cast on last day

Budaun News: प्रशिक्षण समाप्त, आखिरी दिन डाले गए 180 वोट

Sun, 07 May 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 07 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Training ends, 180 votes cast on last day
बदायूं। प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर में पिछले तीन दिन से चल रहा कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समाप्त हो गया। यहां लगाए गए सुविधा केंद्र में आखिरी दिन तक अध्यक्ष पद पर 184 और सदस्य पद पर 180 वोट डाले गए।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर तीन दिन से प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा था। यहां एक दिन में तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। यहां सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। शनिवार को यहां अंतिम दिन प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा डायट परिसर में कर्मचारियों के लिए मतदान करने को सुविधा केंद्र भी लगाया गया था। जहां पिछले तीन दिन से मतदान चल रहा था। अब तक यहां नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर 184 और सदस्य पद पर 180 वोट डाले गए। शनिवार को यह सुविधा केंद्र भी बंद कर दिया गया। यहां की मतपेटियां सुरक्षित रख ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed