फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trainees flag Taught manners

प्रशिक्षुओं को ध्वज शिष्टाचार सिखाया

Tue, 16 Feb 2016 07:54 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 16 Feb 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
Trainees flag Taught manners

विज्ञापन

 आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज, शेखूपुर में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षुओं को ध्वज शिष्टाचार, राष्ट्रध्वज, टोली निर्माण, शिविर नियम, स्काउटिंग आंदोलन, पेट्रोल ड्यूटी, यात्रा वर्णन आदि की ट्रेनिंग दी गई।
प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खां ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने सर्वोत्तम ज्ञान से बच्चों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाएं और उनको नैतिक संस्कारों से सींचें। शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा मुश्किलें आने पर न घबराएं, संघर्ष व्यक्तित्व को निखारता है। चुनौतियां सफलता का मार्ग प्रशस्त कर जीवन को सफल और सार्थक बनाती हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधक जोहेब अली सैय्यद ने शिविर का निरीक्षण किया। स्काउट प्रभारी डा. आशुतोष शर्मा ने और प्रोफेसर पीके वर्मा व साफिया ने टोलियों का निर्माण कराया। प्रशिक्षुओं को टोली विधि, टोली नायक, दलनायक, कंपनी लीडर की नियुक्तियां, सैल्यूट आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षुओं ने कैंप फायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गुलिस्ता बी, बजीहा उमर, हिना नाजरीन, रीबा हसन, ममता, पिंकी, फरहा खातून, अलजमा, सर्वेश कुमारी, शीरी खालिद, जफर, इफ्फत खान, समरा खान, नीलम, पूनम सागर, फरहीन बानो आदि मौजूद रहीं।

स्काउट से जुड़ने पर राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़ती है
कादरचौक। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में चल रहे स्काउट प्रशिक्षण के दूसरे दिन समाजसेवी इंद्रपाल सिंह यादव ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउट संस्था से जुड़ने के पश्चात जीवन में राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़ेगी। इसके पश्चात सह समन्वयक सुधा मिश्रा ने कहा कि बच्चों का सर्वागींण विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकतर स्काउट शिविर निजी विद्यालयों में आयोजित होते हैं। मगर सरकारी विद्यालयों में भी इस तरह के आयोजन होने चाहिए। इन शिविरों के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्रप्रेम, भाईचारा की भावना का विकास होता है। प्रशिक्षक प्रवेश राठौर ने बच्चों को टोलियां बनाना यातायात के नियम एवं संकेतों की पहचान करना सिखाया। कादरगंज पुल के निकट बच्चों को विभिन्न फसलों, मिट्टी की पहचान कराई गई। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक प्रवीण कुमार ने जल, वायु प्रदूषण की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ओमकार सिंह यादव, हरीराम, नयना शर्मा, शोभा मिश्रा, अनूप चौहान, सुनीति शाक्य और वीना रानी वर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed