फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trainee teachers Training or fun !

प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण या मजाक!

Sun, 24 May 2015 08:07 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 24 May 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं का बोलबाला सिर्फ शिक्षा विभाग ही में नहीं, बल्कि बीआरसी केंद्रों पर भी है। जिसका जीता-जागता प्रमाण यहां चल रहा प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण है। आरोप है कि न मूलभूत सुविधाएं न ही बैठने की व्यवस्था। इतना ही नहीं मास्टर ट्रेनरों को यह भी नहीं पता की आखिर प्रशिक्षण में बताना क्या है। प्रशिक्षुओं ने इस पर रोष जताते हुए भीषण गर्मी में उचित व्यवस्था की मांग की है। मालवीय आवास पर प्रशिक्षु शिक्षक संघ की हुई बैठक में प्रशिक्षु शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। बोले, बीआरसी केंद्र पर अव्यवस्थाओं का जाल है। डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि बीआरसी केंद्र पर जगह का अभाव है और वहां प्रशिक्षुओं को भीषण गर्मी में बैठाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य बिगडने की भी संभावना बनी हुई है। आरोप लगाया कि बीआरसी केंद्रों पर न ही पानी की व्यवस्था है न ही बैठने की। यह भी कहा कि ट्रेनर के रूप में ब्लॉक सह-समन्वयकों द्वारा काम चलाया जा रहा है। उन्हें यह तक नहीं पता कि आखिर बताना क्या है। भीषण गर्मी को देखते हुए टाइमिंग को लेकर भी रोष जताया। अरविंद यादव ने भी विचार रखे। शैलेंद्र मिश्रा, दीपक तिवारी, कोमल चौधरी, दिनेश सक्सेना, स्मिता सेठ, पवन कुमार सिंह, रजनी यादव, मनीष कौशिक, प्रभात चौधरी, रमेश कुमार, अंशुल यादव, प्रदीप सोनी, रजनी यादव, सरिता कुमारी, प्रवीन कुमार, बनवारी चाहर, अजय कुमार, रिषु यादव, आशुतोष मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed