फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   train

एक्सप्रेेस ट्रेनों की संख्या और ठहराव बढ़े तो बने बात

Tue, 17 Feb 2015 12:38 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 17 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
train
 आगामी दिनों में आने वाले रेल बजट से जनमानस बदायूं की झोली में कुछ अच्छा मिलने की आस लगाए बैठा है। इसका एक कारण आमान परिवर्तन है जो मार्च से शुरू होने वाला है। जिले का आम जनमानस इस बार के रेल बजट से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने और लंबी दूरी के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन मिलने की भी उम्मीद लगाए बैठा है।
विज्ञापन

बदायूं में 13 महीने से मीटरगेज को ब्राडगेज में बदलने का काम चल रहा है। जो अब पूरा होने की दशा में है। इससे लोगों में ट्रेनों के बढ़ने की उम्मीद है। इधर फरवरी माह के अगले सप्ताह में पेश होने वाले रेल बजट में एक-दो नई ट्रेन मिलने की भी उम्मीद लोगों ने लगा रखी है। उनका कहना है कि जिले में महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टापेज पर ध्यान दिया जाए। साथ ही लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन भी इस रास्ते से दौड़ाई जाएं ताकि लंबा सफर आसानी से तय हो सके।
विज्ञापन

 बदायूं में अभी तक छोटी लाइन होने के कारण लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए यहां के लोगों को बरेली, मथुरा की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में समय तो जाया होता ही है साथ ही खर्च भी बढ़ता है। लोग लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, आगरा सहित तमाम महत्वपूर्ण जिलों व राज्यों तक एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ने की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको हैं ये उम्मीदें
लंबी दूरी की ट्रेनें चलनी चाहिए। वक्त के लिहाज से यह जरूरी है। अभी तक यह सुविधा नहीं थी। मीटरगेज लाइन होने के कारण, पड़ोसी जिलों से जाकर लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ना पड़ता था। काफी दिक्कतें होती थीं। लंबी दूरी की ट्रेनें चाहिए। बजट में और ट्रेनें मिलें तो यह दोगुनी खुशी होगी।- सोमनाथ विश्वकर्मा

प्राय: लोगों को लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ता है। जरूरी है कि लंबी दूरी की ट्रेनें चलें। इसके अलावा कुछ ट्रेनें ऐसी हों जिनके महत्वपूर्ण स्टापेज ही हों। सफर तय करने में कम समय लग सके। बदायूं में पिछले 13 माह से बड़ी रेल लाइन की दरकार है। ऐसे में बजट में कुछ नया मिलता है तो यह अच्छा होगा।- भानु शंकर गंगवार

लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएं। एक बड़ा तबका दिल्ली, लखनऊ की ट्रेनों की अत्याधिक मांग रखता है। ये हर वर्ग के लोगों की जरूरत में भी शामिल है। सीधी ट्रेनें मिलने से काफी राहत मिलेगी।- शैलेंद्र


ट्रेन चलने के साथ अगर रेल बजट में कुछ मिलता है तो यह दोगुनी उपलब्धि होगी। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा का ध्यान होना भी जरूरी है। लंबी दूरी की ट्रेनें समय की मांग है। - जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed