फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   train cancel

रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के बाद अब दिल्ली-बरेली पैसेंजर भी निरस्त

Sun, 02 May 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
train cancel
बदायूं/ दबतोरी। कोरोना की दूसरी लहर का असर रेल के सफर में दिखने लगा है। पांच दिन पहले पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया था। अब शनिवार को उत्तर रेलवे ने दिल्ली-बरेली पैसेंजर का संचालन अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया है। फिर से संचालन कब शुरू होगा, इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
विज्ञापन

बदायूं से उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की दो लाइन गुजरती हैं। कासगंज-बरेली रेल रूट पूर्वोत्तर रेलवे और बरेली-चंदौसी रेल रूट उत्तर रेलवे के अधीन आता है। रेलवे ने पिछले साल दोनों रेल रूटों पर कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। एक साल के बाद इसी वर्ष मार्च में ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और सवारियों की कमी के कारण रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। 11 अप्रैल से शुरू की गई। आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस 05056/05055 का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे ने 26 दिन बाद निरस्त कर दिया था। यह ट्रेन अप-डाउन में सप्ताह में तीन-तीन दिन यहां से गुजरती थी। अब उत्तर रेलवे ने बरेली-दिल्ली पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया है। इस ट्रेन का संचालन लोगों की मांग पर 21 फरवरी से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

दिल्ली-बरेली पैसेंजर 04303/04304 बरेली से दिल्ली के बीच वाया चंदौसी होकर चल रही थी। 10 कोच की यह ट्रेन शाम 5:15 बजे बरेली से चलकर सुबह 3:50 बजे दिल्ली पहुंचती थी और रात 11:50 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 9:40 बजे बरेली पहुंचती थी। चंदौसी-बरेली रेल रूट पर इस ट्रेन का बदायूं जिले की पांच स्टेशनों पर ठहराव होता था। अब इस रेल रूट पर सिर्फ एक ट्रेन पूर्णागिरी जन शताब्दी एक्सप्रेस ही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों और इस बीच दिल्ली-बरेली पैसेंजर में यात्रियों की कमी के चलते इस ट्रेन का संचालन अगले आदेशों तक रद्द किया गया है। अब ट्रेन का फिर से संचालन कब शुरू किया जाएगा, इस बारे में अलग से समय सारिणी जारी की जाएगी। - रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed