फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic was affected for two hours due to breaking of the axle of a truck near Adhauli gate

Budaun News: अढौली फाटक के पास ट्रक का एक्सल टूटने से दो घंटे प्रभावित रहा आवागमन

Sat, 26 Oct 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic was affected for two hours due to breaking of the axle of a truck near Adhauli gate
उझानी में रेल फाटक के पास से ट्रक को निकालने की को​शिश करती क्रेन। स्रोत- राहगीर
उझानी। रेलवे स्टेशन के नजदीक अढौली फाटक के पास खाद के कट्टे लदे ट्रक के पहिये का एक्सल टूट जाने से वाहनों का आवागमन थम गया। वाहनों को गोशाला मोड़ के रास्ते से होकर निकाला गया। क्रेन की मदद से करीब दो घंटे बाद ट्रक को हटवाया गया।
विज्ञापन

ट्रक में रेलवे के मालगोदाम से सुबह करीब आठ बजे खाद के कट्टे लोड किए गए थे। ट्रक ने जैसे ही अढौली फाटक क्रॉस किया, उसी दौरान मोड़ से दो कदम पहले ट्रक के पहिये का एक्सल टूट गया। चालक रामबहादुर ने ट्रक मालिक को फोन करके मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद भारी वाहनों को बुर्राफरीदपुर रोड के रास्ते गोशाला मोड़ से बाइपास की ओर निकाला गया।
विज्ञापन

सिर्फ बाइक और छोटे वाहन ही फाटक के पास से निकल पाए। चश्मदीदों में सतीश ने बताया कि क्रेन की मदद से ही ट्रक को मौके पर से हटाया गया। वह तो गनीमत रही कि ट्रक का एस्सल महज छह- सात कदम पहले रेलवे लाइन पर नहीं टूटा, नहीं तो ट्रेन भी नहीं निकल पाती। बता दें कि फाटक मोड़ पर ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed