{"_id":"65f7396fcc3610c72b071aa4","slug":"traffic-system-will-be-controlled-now-cctv-cameras-will-be-installed-at-intersections-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115348-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नियंत्रित होगी यातायात व्यवस्था, अब तिराहे-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नियंत्रित होगी यातायात व्यवस्था, अब तिराहे-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
भामाशाह चौक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर की यातायात व्यवस्था अब सीधे कंट्रोल रूम से नियंत्रित होगी। अब वहीं से बैठकर पता कर लिया जाएगा कि कौन से तिराहे या चौराहे पर जाम लगा है। वहां तैनात पुलिस कर्मी या होमगार्ड क्या कर रहे हैं और किस वजह से जाम लगा है। यह सब देखकर तुरंत अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को भेजकर जाम खुलवाया जाएगा। इसके लिए शहर के पांच प्रमुख तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। उनका पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरी यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
शहर में यातायात व्यवस्था पर हर समय नजर बनाए रखने के लिए पांच तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए शहर के लालपुल तिराहा, महाराणा प्रताप तिराहा (कचहरी तिराहा), भामाशाह चौक (पुलिस लाइन चौराहा), इंदिरा चौक और रोडवेज बस स्टैंड चौराहे को चिह्नित किया गया है। यह शहर के सबसे व्यस्तम तिराहे-चौराहे हैं। यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। अवकाश वाले दिन कुछ राहत रहती है लेकिन उसके अगले दिन और ज्यादा मुसीबत हो जाती है। खासकर सोमवार को ज्यादा दिक्कत रहती है। इन तिराहे-चौराहों पर दिन में जरूर जाम लग जाता है। फिर वहां तैनात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में लगे रहते हैं। जब वह सूचना देते हैं तभी अधिकारियों को जाम का पता चलता है। अन्यथा वही पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में लगे रहते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हर समय तिराहे-चौराहों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल महाराणा प्रताप तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। अन्य तिराहे-चौराहों पर कैमरे लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में 75 इंच की एलईडी लगाई जाएगी।
-- -- -- -- --
बंदर नहीं तोड़ेंगे केबल, ऑनलाइन होंगे कैमरे
- शहर में जिन तिराहे चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उनमें केबल का कोई प्रयोग नहीं होगा। प्रत्येक चौराहे पर कम से कम चार कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह सभी कैमरे ऑनलाइन होंगे। प्रत्येक माह उनका रिचार्ज कराया जाएगा। अब बंदरों से केबल तोड़ने का खतरा भी नहीं रहेगा। सभी कैमरे बिना केबल के होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
विद्युत निगम से मांगे गए कनेक्शन
- शहर के पांच तिराहे चौराहों पर यह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्हें संचालित कराने के लिए बिजली की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से सभी जगह के लिए कनेक्शन मांगा गया है।
-- -- -- -- -
अपराध नियंत्रण में मिलेगी सहायता
- इन सीसीटीवी कैमरों से केवल यातायाता व्यवस्था नहीं सुधरेगी बल्कि अपराधियों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी। क्याेंकि यह कैमरे प्रमुख तिराहे चौराहों पर ही लगाए जा रहे हैं। जैसे अपराधी इधर से गुजरेंगे कि उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो जाएगी और बाद में उन्हें पकड़ने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- -
- शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पांच प्रमुख तिराहे और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जिससे हर समय तिराहे-चौराहों पर नजर रहेगी। जाम लगने पर तुरंत पुलिस कर्मियों को भेजा जा सकेगा।- रामसेवक राठौर, प्रभारी यातायात निरीक्षक