फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic system collapsed... jam made life miserable

Budaun News: यातायात व्यवस्था धड़ाम... जाम ने किया बेहाल

Thu, 12 Dec 2024 12:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic system collapsed... jam made life miserable
खैराती चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
बदायूं। तमाम प्रयासों के बाद भी शहर में लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि अगर कोई जल्दी कहीं जाने का प्रयास करे तो अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था गतिरोध पैदा करती है। बुधवार को भी सुबह 10 बजे से शाम तक कई बार शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने टेंपो चालकों को मिशन कंपाउंड में स्टैंड बनाकर खड़े होने का फरमान सुनाया लेकिन बुधवार को भी शहर के पथिक, इंद्रा और खैराती चौक के अलावा सराफा बाजार आदि स्थानों में जाम लगा।
विज्ञापन

बुधवार को पथिक, इंद्रा और खैराती चौक के अलावा सराफा बाजार, आंबेडकर पार्क, लावेला चौक, पुलिस लाइन, दातागंज तिराहा आदि स्थानाें पर पुलिस कर्मी तैनात होने के बावजूद भी स्थिति खराब रही। लोगों को निकलने में काफी दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
पथिक चौक : दिन में 3 बजे
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र पथिक चौक से बिरूआबाड़ी मंदिर तक दिनभर भीषण जाम लगा रहा, ऐसा तब था जब इस मार्ग पर दो जगह पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे अतिक्रमण था। बुधवार को लगे जाम में स्कूली बसें फंसने से विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। तीन बजे इतना भयंकर जाम था कि लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे थे।
-
इंद्रा चौक : दिन में 2:10 बजे
शहर के सबसे मुख्य चौराहों में से एक इंद्रा चौक पर भी जाम लगा रहा। दोपहर 2:10 बजे जाकर देखा तो चौराहे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। उस समय स्कूलों की छुट्टी का समय था। ऐसे में स्कूली वाहन भी जाम में फंसे हुए थे। इस चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे जो एक तरफ खड़े थे।
-
खैराती चौक : दिन में 1:30 बजे
खैराती चौक भी जाम से बेहाल रहा। यहां भी काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। यहां पर कोई यातायात पुलिसकर्मी तो नहीं था, लेकिन होमगार्ड जरूर थे। जो जाम के आगे बेबस दिखाई दिए।


-
जाम खुलवाने में होमगार्ड रहे नाकाम
पुलिस लाइंस चौराहे पर बीच रोड पर वाहन खड़ा कर चालक सवारी भरता रहा लेकिन चंदकदम की दूरी पर खड़े होमगार्ड ने उसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। वहीं जिला अस्पताल के सामने भी स्थिति इससे अलग नहीं दिखाई दी।
-
नहीं सुधरी व्यवस्था
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार को टेंपो को खड़ा करने के लिए मिशन कंपाउंड में जगह निर्धारित की गई थी लेकिन बुधवार को इसका असर नजर नहीं आया। सुबह करीब दस बजे से दिन में एक बजे तक कई बार जाम की स्थिति बनी। ट्रैफिक पुलिस कर्मी बीच सड़कों पर वाहनों को खदेड़ते दिखे।


--
जाम से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अगर टेंपो चालक जाम का कारण बन रहे हैं तो इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे।
- आरएल राजपूत, यातायात निरीक्षक
--
शहर में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए है। अगर किसी भी यातायातकर्मी की लापरवाही के चलते शहर में जाम लगेगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



-अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी शहर

खैराती चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

खैराती चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

खैराती चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

खैराती चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed