{"_id":"684c78dc1b588680bc08bdeb","slug":"traffic-jam-on-the-highway-in-ujhani-hundreds-of-vehicles-stranded-badaun-news-c-123-1-sbly1035-141061-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में हाईवे पर लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में हाईवे पर लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
विज्ञापन
उझानी मंडी के सामने हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : mathura
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने अनाज लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम लग गया। इससे करीब एक घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
शुक्रवार सुबह में करीब नौ बजे बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम लग गया। उस वक्त अनाज लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की संख्या कम होने की वजह से पुलिस कर्मियों को आवागमन सुचारू कराने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे मंडी से खाली ट्रैक्टर- ट्रॉलियों का बाहर निकलना शुरू हुआ और दूसरी तरफ से मक्का लदीं ट्रैक्टर- ट्रॉलियों आने लगी तो जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। जाम में रोडवेज बसें और ट्रक भी फंस गए।
दोपहर तक जाम नहीं खुलने पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाली से और फोर्स बुलानी पड़ी। दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर पहले ही भारी वाहनों को रोक कर और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को मंडी परिसर में मोड़ कर आवागमन शुरू कराया। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई। चार दिन पहले भी मंडी के सामने करीब तीन घंटे तक जाम लगा था। उस दौरान कई वाहनों को उझानी के आंबेडकर चौराहे से मुजरिया होकर वितरोई के रास्ते निकाला गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस ने खदेड़े अतिक्रमणकारी
- उझानी में शॉपिंग सेंटर की गली में सड़क पर कारोबार करने वाले लोग शुक्रवार दोपहर पुलिस के निशाने पर रहे। एसएसआई शिवकुमार के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पहले तो फुटपाथ के अतिक्रमणकारियों को हट जाने की हिदायत दी। वह सामान समेटने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें खदेड़ दिया गया। इन्हें हटवाने के लिए मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस से कहा गया था कि सड़क घिर जाने से ग्राहकों को आवागमन में दिक्कत होती है।