फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic derived from 25 roadways buses

रोडवेज की 25 बसों से निकाले गए जाल

Fri, 09 Jun 2017 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 09 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic derived from 25 roadways buses
बस डेमो
-मुख्यालय से मिले आदेश के बाद एआरएम ने शुुरू कराया काम     
विज्ञापन

बरेली में रोडवेज बस अग्निकांड मामले में 24 लोगों की मौत के बाद बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन मुख्यालय से मिले आदेश पर रोडवेज प्रशासन गंभीर हुआ है। एआरएम राजेश कुमार ने रोडवेज बसों के पीछे शीशे पर लगा जाल हटवाने का काम शुरू कर दिया है अब तक करीब 25 बसों से जाल हटवा दिया गया है, बाकी बसों से जाल हटाने की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को वर्कशाप में फोरमेन इसी काम में जुटे रहे।       

बरेली में लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस के आग का गोला बन जाने की घटना के बाद बदायूं डिपो की करीब 50 से ज्यादा कंडम बसों का भी ध्यान आया है। परिवहन निगम मुख्यालय ने भी बरेली की घटना को गंभीरता से लेकर निगम के सभी डिपों से संचालित कंडम बसों में सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। निगम मुख्यालय से आदेश आने के बाद एआरएम राजेश कुमार ने खुद बदायूं डिपो की बसों के इमरजेंसी गेट चैक किए और अब बसों की मरम्मत के साथ पीछे लगा जाल हटाने का काम शुरू करा दिया है। बता दें कि बदायूं डिपो में निगम की करीब 124 बसें हैं, इनमें लगभग 25 बसों से जाल हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed