{"_id":"578cde5a4f1c1bbb26c4be4d","slug":"trader-online-trading-will-not-tolerate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रेडिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ट्रेडिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यापारी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया एलान
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की ओर से ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करने, व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान एवं उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए व्यापारी सम्मान समारोह एवं व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तमाम व्यापारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि व्यापारी ऑनलाइन ट्रेडिंग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि सरकारें इसे जारी रखेंगी, तो उन पर 20 फीसदी टैक्स लगाया जाए, जिससे चौपट हो रहे खुदरा बाजार को बचाया जा सके।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी खुद को कमजोर न समझे, वह टैक्स चुकाकर सरकार का खजाना भरता है। व्यापारी अपनी मांगों को मुखर होकर रखें। कहा कि व्यापारी हित हर मांग के लिए वह लड़ने को तैयार हैं। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि व्यापारियों की स्थानीय स्तर की सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए वह सदैव तैयार हैं। प्रदेश और केंद्र स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।
एसएसपी सुनील सक्सेना व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार करें, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अकजय गुप्ता, पूर्व विधायक विमलकृष्ण अग्रवाल, हरप्रसाद सिंह पटेल, किशोर कुमार गुप्ता, रजनीश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अनुपम गुप्ता जिम्मी, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।