{"_id":"6ac7f94f28088632fe0aea29","slug":"trader-arrested-for-swindling-25-lakh-by-selling-fake-jewelry-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174976-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नकली जेवर बेचकर 2.5 लाख ठगने वाला व्यापारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नकली जेवर बेचकर 2.5 लाख ठगने वाला व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नकली सोने को असली बताकर बेचने वाला आरोपी उवैश। स्त्रोत पुलिस।
बदायूं। मां के बीमार होने का बहाना बनाकर सस्ते दामों में नकली सोने के जेवर बेचने और 2.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर कपड़ा व्यापारी उवैश को अलापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली एक हार, तीन अंगूठियां और 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। महिला खरीदार के अलावा आरोपी के खिलाफ पहले से ही ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं।
कस्बा अलापुर के वार्ड संख्या-7 मोहल्ला खेड़ा निवासी अशरफ जहां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अलापुर स्थित सखानू निवासी उवैस की कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने जाती थी। दुकानदारी के दौरान उवैस ने उनसे मेलजोल बढ़ाया और झांसा दिया कि घर पर उसकी मां बेहद बीमार है। इलाज के लिए पैसों की जरूरत बताते हुए उसने अपने पास मौजूद 18 कैरेट सोने के जेवर बेहद कम दाम में बेचने की बात कही।
महिला ने बताया कि वह उसके झांसे में आ गई और परिवार से जुटाकर व कुछ रकम उधार लेकर तीन बार में कुल 2.50 लाख रुपये देकर बुंदे, अंगूठियां व अन्य आभूषण खरीद लिए। जब महिला ने रसीद मांगी तो आरोपी ने घर से लाकर देने की बात कही।
विज्ञापन
संदेह होने पर महिला ने खरीदे जेवर सुनार को दिखाए। जांच में वे पूरी तरह नकली निकले। जब पीड़िता ने आरोपी उवैस को नकली सोना लौटाने के लिए बुलाया तो उवैस, उसके पिता और दोनों भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। रुपये लौटाने से मना कर दिया।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और अन्य सोना व्यापारियों से मिली ठगी की शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। टीम ने बृहस्पतिवार को अलापुर के नक्शा बाजार के पास से आरोपी उवैस को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से नकली एक हार, तीन अंगूठियां और 40 हजार रुपये मिले हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।