{"_id":"69da9e0f26fc4136b703eae9","slug":"tractors-engaged-in-a-tug-of-war-chained-together-inside-an-underpass-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161372-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अंडरपास में चेन से बांधकर की ट्रैक्टरों की जोर-अजमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अंडरपास में चेन से बांधकर की ट्रैक्टरों की जोर-अजमाइश
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे ट्रैक्टर से किया जा रहा स्टंट। सोशल मीडिया
- फोटो : 1
बिनावर। बिनावर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में ट्रैक्टरों को चेन से बांधकर जोर-अजमाइश कराने का मामला सामने आया है। हार-जीत पर दस-दस हजार रुपये तक का दांव लगाया जा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
मामला बरेली-मथुरा हाईवे स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के गांव ददमई के पास बने अंडरपास का है। यहां पिछले दो दिन से हाई हॉर्सपावर ट्रैक्टरों के बीच यह जोर-अजमाइश कराई जा रही थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो ट्रैक्टर आमने-सामने चेन से बंधे हुए हैं और एक-दूसरे को खींचने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर तीन ट्रैक्टरों को भी एक साथ बांधकर ताकत आजमाई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसे देखने के लिए भीड़ भी जुट रही है। इससे अंडरपास का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर थाना मुख्यालय होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में ददमई निवासी एक चर्चित ट्रैक्टर चालक द्वारा अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर वीडियो अपलोड करने के बाद मामला प्रकाश में आया। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर सीज किया जा रहा है।