फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor-trolley loaded with potatoes runs over a motorcyclist; person dies

Budaun News: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की रौंदा, मौत

Sun, 25 Oct 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with potatoes runs over a motorcyclist; person dies
मृतक अरविंद का फाइल फोटो
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुंडिया स्थित केडीएच स्कूल के सामने शनिवार देर शाम करीब पौने आठ बजे आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार अरविंद मिश्रा (35) की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से कुचल गया। पुलिस उन्हें सीएचसी बिसौली ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली है। इसके साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दांबरी निवासी अरविंद निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पुलिस के अनुसार, वह बाइक से मुंडिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान केडीएच स्कूल के सामने आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन

हादसे में उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। अरविंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी दीक्षा और 10 वर्षीय बेटी काव्या व छह वर्षीय बेटे कुंज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले अरविंद की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से ट्रैक्टर कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed