फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor overturned while plowing the field, farmer died after being crushed

Budaun News: खेत की जोताई के समय ट्रैक्टर पलटा, किसान की दबकर मौत

Thu, 17 Jul 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned while plowing the field, farmer died after being crushed
मृतक वीरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में मंगलवार की शाम खेत की जोताई करते समय एक गड्ढे में आकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी वीरेंद्र मौर्य (45) मंगलवार की शाम खेत की जोताई कर रहे थे। तभी एक गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया चला गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे वीरेंद्र भी दब गए। वहां मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान वीरेंद्र की बुधवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर
सहसवान। कस्बा आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं दो महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव होतीपुर निवासी जुगेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनकी पत्नी उर्मिला और भगवानश्री सहसवान आने के लिए गांव के पास सड़क किनारे बैठीं थीं। बिसौली से सहसवान की ओर आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सहसवान के निजी अस्पताल ले गए।
यहां से हालत गंभीर होने पर भगवानश्री को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर भगवानश्री की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। घायल महिला उर्मिला के पति जुगेंद्र ने गांव सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र बहादुर ने कहा है कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
--
बिनावर के चालक की आंध्र प्रदेश में हादसे में मौत

बिनावर। थानाक्षेत्र के गांव दियोरीजीत निवासी एक कंटेनर चालक की मंगलवार को आंध्र प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर परिजन आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चालक की मौत से घर में मातम पसर गया है।
गांव दयोरीजीत निवासी सुनील (27) वाहन चालक थे। परिजनों ने बताया सुनील 10 दिन पहले घर से हरियाणा काम की तलाश में गए थे। वहां उनके परिचित बरेली जिले के मीरगंज निवासी अमरेश से मुलाकात हुई। अमरेश ने उन्हें वहां एक कंटेनर चलाने की नौकरी दिलवा दी। वह सोमवार को हरियाणा से कंटेनर लेकर आंध्र प्रदेश गए।
मंगलवार को आंध्र प्रदेश में रास्ते में उनका कंटेनर दूसरे वाहन से टकरा गया। इस हादसे में सुनील की मौत हो गई। वहां की पुलिस ने सुनील की जेब से मिले आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान की। बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए। संवाद
--
हाईवे पर बाइक फिसली, दो भाई घायल
बिल्सी। सहसवान क्षेत्र के गांव सिरसोल निवासी बालकिशन और उनके भाई चंद्र सिंह अपने रिश्तेदारों को देखने के लिए बुधवार राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव खैरी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी बिल्सी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। संवाद

--

ई- रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल
उझानी। बरामालदेव रोड पर बुधवार शाम चार बजे ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी मियाजान (70), उनकी पत्नी विलकीस गांव के ही अय्यूब (30) के साथ ई- रिक्शा से यहां रिश्तेदारी में आए। लौटते समय बाइक और ई- रिक्शा भिड़ गए। ई-रिक्शा पलट जाने से दंपती और चालक अय्यूब घायल हो गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद

मृतक वीरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिवार द्वारा

मृतक वीरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिवार द्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed