फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor overturned into the ditch , a Killed , two injured

ट्रैक्टर खाई में पलटा, एक की मौत, दो घायल

Sun, 10 May 2015 08:22 PM IST
Jrifnagr
Jrifnagr Updated Sun, 10 May 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned into the ditch , a Killed , two injured

टायर फटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसके नीचे दब कर कादराबाद के धीरन की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना गांव गढ़ी बिचौला के पास शनिवार रात 10 बजे हुई।

विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव कादराबाद निवासी धीरन (30) पुत्र उल्फत सिंह ट्रैक्टर संभलवाने संभल गए थे। उनके साथ गांव के ही गौतम (35) पुत्र महावीर और ओमप्रकाश (25) पुत्र रामनिवास भी थे। ट्रैक्टर संभलवाकर यह लोग अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में संभल के धनारी थानांतर्गत गांव गढ़ी बिचौला के बीच ट्रैक्टर का पिछला पहिया बस्ट हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। तीनों इसके नीचे दब गए। गांव वालों ने जब तक इन लोगों को निकाला धीरन की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद धीरन की पत्नी अंगूरी देवी का रो-रो का बुरा हाल है।
विज्ञापन


अंगूरी ने दूसरा पति भी खोया
जरीफनगर। अंगूरी देवी की पहली शादी धीरन के भाई रामसेवक से हुई थी। कई साल पहले रामसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अंगूरी देवी धीरन के साथ रहने लगी। अंगूरी के रामसेवक से पुत्री रीना (15), सीमा (12) हैं। धीरन से बेटा विकास (9), बेटी कबिता (5) और पंकज (2)पैदा हुए। रामसेवक के बाद धीरन की मौत से अंगूरी देवी बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायलो कार से कुचल कर बच्चे की मौत
दहगवां। अनियंत्रित जायलो कार से कुचल कर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मय कार के भागने में कामयाब हो गया। हादसा दोपहर एक बजे कस्बे में हुआ।

बिसौली थाने के गांव रतनपुर के मूल निवासी इकरार की दहगवां में ससुराल है। चार साल से वह दहगवां स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे। उनका दहगवां में ही बाइक का वर्कशॉप है। रविवार दोपहर इकरार का तीन साल का बेटा जुनैद अपने पिता के पास आया था। यहां से वह घर लौट रहा था तभी शराब की दुकान के पास तेज रफ्तार जायलो कार ने जुनैद को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। कार चालक मय कार के भाग गया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed