फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tourist Bus Overturns on Ganga Expressway; Four Passengers Injured

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस पलटी, चार यात्री जख्मी

Sun, 10 May 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tourist Bus Overturns on Ganga Expressway; Four Passengers Injured
बिसाैली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद क्रेन से हटवाती पुल
बिसौली/ वजीरगंज। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह करीब सात बजे गंगा एक्सप्रेस पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजा।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 152.8 पर हुआ। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में संगीता (50) पत्नी सुरेशचंद्र, विमला (60) पत्नी सुनील, वीना (60) पत्नी विजयप्रकाश तथा अनुज (47) पुत्र आलोक कुमार घायल हो गए। सभी घायल प्रयागराज जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी वजीरगंज भिजवाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने क्रेन के जरिए बस को हाईवे के किनारे कराया।
कोतवाल कमलेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटवाया और एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

टूरिस्ट बस में 30 यात्री सवार थे। यह सभी हरिद्वार से प्रयागराज जा रहे थे। बस में चार यात्रियों को मामूली चोट लगी है। हादसा चालक के नींद आने की वजह से होने की बात सामने आई है। बस के सभी कागजात जांच में सही मिले है। - हरिओम, एआरटीओ

बिसाैली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद क्रेन से हटवाती पुल

बिसाैली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद क्रेन से हटवाती पुल

बिसाैली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद क्रेन से हटवाती पुल

बिसाैली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद क्रेन से हटवाती पुल

बिसाैली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद क्रेन से हटवाती पुल

बिसाैली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद क्रेन से हटवाती पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed