फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tourism Minister inaugurated the auditorium and library constructed at a cost of Rs. 12.56 crore

Budaun News: 12.56 करोड़ से बने ऑडिटोरियम व लाइब्रेरी का पर्यटन मंत्री ने किया लोकार्पण

Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tourism Minister inaugurated the auditorium and library constructed at a cost of Rs. 12.56 crore
दातागंज में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण व ​शिलान्यास करते मंत्री जयवीर सिंह व अन्य।स्रोत:प्रश
दातागंज। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कुल 12.56 करोड़ की लागत से 500 व्यक्ति की क्षमता वाले वातानुकूलित ऑडिटोरियम व लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। वहीं अन्य मंदिर व पर्यटक स्थल के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार आस्था के केंद्रो, पौराणिक स्थलों को संरक्षित व विकसित करने का कार्य कर रही है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में जीर्णोद्धार व पर्यटन विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक राजीव कुमार सिंह ने पर्यटन मंत्री व जनप्रतिनिधियों के साथ सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि वर्ष 2017 से कानून और शांति व्यवस्था की स्थिति में परिवर्तन हुआ है। महिलाएं, आमजन, व्यापारी, उद्यमी एवं युवा आदि सभी सुरक्षा के माहौल में प्रगति पथ पर अग्रसर हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विधायक ने दातागंज क्षेत्र को चमकाने का कार्य किया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी बन जाने से युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दातागंज का युवा देश व प्रदेश में अपना नाम ऊंचा करे, इसके लिए वह कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री व जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह, हीरालाल कश्यप, धीरज सक्सेना, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन विनोद अग्रवाल ने किया।



पर्यटन विभाग के स्वीकृत कार्य
- पर्यटन विभाग की ओर से श्री नरो शक्ति देवी मंदिर के लिए 84.83 लाख, श्री बाबा कालसेन मंदिर 78.39 लाख, माता मलाई देवी मन्दिर 110.10 लाख, प्राचीन मंगला माता मंदिर 108.64 लाख, ककोड़ा देवी मंदिर 89.15 लाख, गवांदेवी मंदिर हथौड़ा बिसौली 98.34 लाख, दुर्गा देवी भवन मंदिर 110.42 लाख, सिद्ध बाबा मंदिर गलौथी कुरुखेड़ा 74.50 लाख, पुरी माता मंदिर धर्मपुर 92.14 लाख, खेरे वाली माता मंदिर सिरासौल 74.81 लाख रुपये, बोधिसत्व आंबेडकर बुद्ध विहार उसावां रोड 73.92 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनका शिलान्यास किया गया है।

-----------

यह भी होंगे विकास कार्य
विधानसभा दातागंज में श्री बाबा देवासदास मंदिर (अस्तल) का विकास, बदायूं शहर में सूरजकुण्ड टीला पर स्थित सम्राट अशोक बुद्ध का विकास कार्य, तपाेसिद्ध बाबा ग्राम घौसपुर का विकास कार्य, पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहु का विकास कार्य को 75-75 लाख राशि से कार्य कराए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed