फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tough four day pass

मुश्किल भरे गुजरेंगे चार दिन

Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tough four day pass
मुश्किल भरे गुजरेंगे चार दिन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू होगा पुलिस की परीक्षा का दौर
सोमवार तड़के तक उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब
पुलिस ने अब तक सबकुछ निभाया ठीकठाक

 सावन के अंतिम सोमवार से पहले पुलिस और प्रशासन को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ेगा। हालांकि अब तक तीनों सोमवार से पहले कांवड़ियां जिस अंदाज में चले, उससे पुलिस को किसी खास दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन आने वाले शुक्रवार से लेकर सोमवार तड़के तक शिवभक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। बाकी के ये चार दिन मुश्किल भरे भी गुजर सकते हैं।
कछला गंगाघाट से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा यूं तो बदायूं जिले में सर्वाधिक संख्या बल का हिस्सा बन गई लेकिन बरेली, कासगंज, लखीमपुर-खीरी और पीलीभीत जिले के शिवभक्त भी जल भरकर निकल रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने घाट से लेकर हाइवे पर बदायूं जिले की सीमा की जिस तरह की व्यवस्थाए कीं, उससे अब तक कोई खास दिक्कत भी सामने नहीं आई है। हालांकि पिछले दिनों कांवड़ियों से विवाद के चलते पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ गया था लेकिन दरोगा एके सिंह पर कार्रवाई कर पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों के गुस्से का ठंडा कर दिया था। 
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार से पहले पुलिस को अब जिस दौर से गुजरना है, वह इसलिए भी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है कि सर्वाधिक भीड़भाड़ वाली कांवड़ शुक्र, शनि, रवि और सोमवार तड़के तक चलेगीं। शुक्रवार और शनिवार को बरेली समेत आसपास जिले के शिवभक्त तो रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हाइवे बदायूं जिले के कांवड़ियों से गूंजता रहेगा। जानकारों की मानें तो पुलिस के लिए व्यवस्थाएं दुरस्त रखनी होगीं। घाट और हाइवे पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता इसलिए भी महसूस की जा रही है कि बरेली के कांवडिया की डूबने से मौत और शिवभक्तों के ही वाहनों की चपेट में आकर कई कावंड़िया घायल हो चुके हैं। सबकुछ ठीक रहा तो पुलिस भी शत प्रतिशत अंक के साथ कांवड़ यात्रा की परीक्षा पास कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष जोन में शामिल है पांच प्वाइंट
उझानी। कांवड़ यात्रा शुरू होने पर पुलिस ने विशेष जोन बनाकर जिन चार प्वाइंटों को शामिल किया, उनमें बदायूं के सिविल लाइंस थाने की सीमा में बहेड़ी और नौशेरा मोड़, उझानी कोतवाली क्षेत्र में वितरोई, संजरपुर और दिल्ली मोड़ ऐसे प्वाइंट हैं जिनके सहारे बाहरी वाहन हाइवे पर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इन प्वाइंटों से घुसने वाले वाहनों पर पुलिस को पूरी तरह प्रतिबंध रखना होगा।

गंगाघाट पर व्यवस्थाएं ठीक हैं। नगर पंचायत कर्मियों के साथ देहात के सफाई कर्मियों को भी व्यवस्थाओं में लगा गया है। शिवभक्तों को सुविधा मुहैया कराने के लिए उन्होंने जो इंतजाम कराए हैं, उनमें सचल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था भी शामिल है।

- पुष्पा देवी लौनिया चौहान, चेयरपर्सन, कछला।

पुलिस ने अपने स्तर से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं। जरुरत महसूस हुई तो फोर्स को बढ़ा दिया जाएगा। कछला और उझानी कसबे के दुकानदारों से लेकर रास्ते से जुड़े गांव के प्रधानों का पूरा सहयोग मिल रहा है। बाकी के चार दिन भी अच्छी व्यवस्थाओं के सहारे गुजर जाएंगे।- गोपीचंद्र यादव, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed