{"_id":"691cbc3382e59acb710a3f49","slug":"top-children-honored-at-the-healthy-baby-show-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151153-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हेल्दी बेबी शो में अव्वल बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हेल्दी बेबी शो में अव्वल बच्चों को किया सम्मानित
Wed, 19 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
हेल्दी बेबी शो में बच्चों को बेबी प्रोडक्ट देते सीएमओ। संवाद
बदायूं। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह 15 से 21 नवंबर के तहत जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कुल 43 बच्चों का पंजीकरण किया गया। जिनका स्वास्थ्य, वजन, टीकाकरण स्थिति और समग्र विकास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को नवजात शिशुओं की सही देखभाल, पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को नवजात की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। हेल्दी बेबी शो के परिणामों की घोषणा करते हुए प्रथम स्थान बेबी कनिष्क (मां मीनू वर्मा), द्वितीय स्थान बेबी क्रत्यांश (मां सपना) व तृतीय स्थान बेबी अबुबकर (मां गुलफशा) ने प्राप्त किया। तीनों बच्चों को आयोजक मंडल द्वारा विशेष बेबी किट देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शो में शामिल अन्य सभी 40 से अधिक प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बेबी प्रोडक्ट प्रदान किए गए।