फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tolerance and patience are the qualities of Lord Shri Ram

Budaun News: सहनशीलता एवं धैर्य भगवान श्रीराम का गुण

Sun, 07 Sep 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tolerance and patience are the qualities of Lord Shri Ram
बिल्सी में रामकथा सुनाते कथावाचक अयोध्यादास रामायणी। संवाद
बिल्सी। कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक अयोध्यादास रामायणी ने भगवान राम के गुणों का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का राजा दशरथ के घर में जन्म हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में अवतार लिया। श्रीराम रघुकुल की शाश्वत परंपराओं के पोषक एवं संरक्षक थे। सहनशीलता एवं धैर्य भगवान श्रीराम के विशेष गुण थे। 14 वर्ष वन में संन्यासी की भांति जीवन बिताना उनकी सहनशीलता की पराकाष्ठा है। चैत्र शुक्ल नवमी प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में विख्यात है। त्रेता युग में श्रीराम ने राक्षसों के आतंक से इस धरती को मुक्त करके सुख, शांति और समृद्धि के राज्य की नींव रखी थी।
कहा कि श्रीराम दृढ़ संकल्प के धनी थे। अपने संपूर्ण जीवन में उन्होंने मनसा, वाचा, कर्मणा जो भी प्रतिज्ञा की, उसे मनोयोग से पूर्ण किया। श्रीराम का पूरा जीवन त्याग, मर्यादा, संयम और धैर्य का परिचायक है। विषम परिस्थितियों में भी वे नीति सम्मत रहे। स्वयं की भावना एवं सुखों से समझौता कर सदा धर्म एवं सत्य का साथ दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह, नरेन्द्र गरल, मनोज वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, विवेक राठी, सुदीप चौहान, नीरज माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय, दिनेश बाबू वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed