फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Together with her lover, she strangled her husband and hung his body.

Budaun News: प्रेमी संग मिल पति का गला घोंटकर शव फंदे से लटकाया

Fri, 19 Sep 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Together with her lover, she strangled her husband and hung his body.
मृतक भूपेंद्र
बदायूं। शहर से सटे गांव लौड़ा बहेड़ी में छोटेलाल के बेटे भूपेंद्र (25) की जमकर पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसकी पत्नी राजकुमारी और उसके प्रेमी बताए गए बलवीर पर लगाया गया है। एफआईआर के मुताबिक दोनों ने हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव कमरे में फंदे से लटका दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

भूपेंद्र और राजकुमारी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले चचेरे भाई प्रमोद ने बताया कि गांव के ही रहने वाले बलवीर से राजकुमारी के संबंधों को लेकर भूपेंद्र विरोध करता था। दो साल का बेटा होने का भी वह वास्ता देता था। बुधवार शाम करीब आठ बजे पति-पत्नी में मारपीट हुई। इसके बाद भूपेंद्र अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कमरे में भूपेंद्र को पीटा और वजनदार चीज से सीने पर वार करने के बाद गला दबा दिया। इस दौरान हुई चीखपुकार सुनकर मां नन्ही देवी और बहन गुंजन वहां पहुंचीं और कमरा का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, मगर उन दोनों ने नहीं खोला।आसपास के लोगों के पहुंचने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया तो भूपेंद्र को पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने भूपेंद्र को जिंदा समझकर नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पीटने के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई। प्रमोद की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में राजकुमारी और बलवीर को नामजद किया गया है। वे दोनों मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनाें आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed