फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today will be down in the Ganges Water , intersection fears

आज से डाउन होगा गंगा में पानी, कटान की आशंका

Sun, 28 Jun 2015 08:34 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 28 Jun 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन

गंगा में हरिद्वार से छोड़ा गया पानी तीसरे दिन बदायूं में गंगा तक पहुंच गया। अमर उजाला ने इस बात से पहले ही आगाह कर दिया था। बाढ़ खंड में पानी के एक साथ बढने से खलबली मची है। अब गंगा का पानी 29 जून से उतार पर होगा। पानी के एक साथ अप-डाउन होने से कटान का खतरा बढ़ सकता है। बाढ़ खंड विभाग कटान को लेकर भी चिंतित है। हालांकि तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर ही गंगा में बाढ़ मानी जाती है और इस पानी से गंगा पर बने बांधों को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन

पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश का परिणाम था कि हरिद्वार से गंगा में 1.93 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। हरिद्वार से इतनी मात्रा में छोड़ा गया यह सीजन का पहला पानी था। उम्मीद के अनुसार तीसे दिन यहां कछला तक पानी आ गया। रविवार को कछला में 75553 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया है। दरअसल, हरिद्वार से छोड़े गए पानी को बिजनौर और नरौरा डेम से नहरों में भी छोड़ दिया जाता है। इसलिए छोड़ा गया पूरा पानी यहां नहीं पहुंचा। जो अवशेष है उसके देररात तक पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद पानी घटने लगेगा। जानकारों की माने तो पानी के साथ बढने और घटने पर कटान होता है। इसलिए माना जा रहा है कि गंगा सोमवार से अपने फाटों के आसपास कटान भी करेगी। कटान कर अपनी दिशा भी जहां-तहां बदलेगी। बाढ़ खंड को यह चिंताजनक होती है। अगर, किसी बांध की ओर कटान अधिक होता है तो बांधों को भी खतरा हो जाता है। बांधों की सुरक्षा इस बार पहले से ही खतरे में है। बांधों की सुरक्षा को केवल 50 लाख रुपये ही  मिले हैं। इससे केवल संवेदनशील स्थलों की ही मरम्मत हो सकी है।
विज्ञापन


गंगा मे पानी के डिस्चार्ज की ताजा स्थिति (क्यूसेक में)
नरौरा डेम- 75553
बिजनौर डेम- 51553
हरिद्वार डेम- 43558

कछला मीटर गेज पर गंगा-163.10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed