फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today will be a formal start with Jhandi Poojan

मिनी कुंभ: झंडी पूजन के साथ आज से होगी मेला ककोड़ा की औपचारिक शुरुआत

Tue, 01 Nov 2022 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Today will be a formal start with Jhandi Poojan
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में बिकने को तैयार रखे मिट्टी के चूल्हे। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ ककोड़ा मेला का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को झंडी स्थापना के साथ हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एएमए मनोज कुमार मंगलवार सुबह नौ बजे ककोड़ा देवी मंदिर पहुंचेंगे। यहां विधिवत पूजन के बाद ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी गंगा घाट ले जाई जाएगी। झंडी स्थापना के साथ ही मेला शुरू हो जाएगा। सात नवंबर को मेला का उद्घाटन और आठ को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा।
विज्ञापन

मिनी कुंभ स्थल पर इन दिनों तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसके बाद भी मेला स्थल पर अभी बरेली और कासगंज के अस्थायी रोड का निर्माण नहीं हो सका है। टेंट पहुंच गया है और डेकोरेशन के साथ लाइटिंग का काम चल रहा है। खेल-तमाशा के साथ दूर दराज से दुकानदार भी पहुंच रहे हैं। विभिन्न विभागों के स्टॉल और वीआईपी टेंट लगाने के साथ शुलभ शौचालय, पेयजल के लिए हैंडपंप लगाने का काम भी चल रहा है। गंगा घाट पर वाच टावर बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार अधिकारियों का दौरा भी हो रहा है।
विज्ञापन

मेला ककोड़ा का औपचारिक शुभारंभ कार्तिक माह की सप्तमी को होता है। सोमवार को सप्तमी शुरू हो गई तो मंगलवार दोपहर तक रहेगी। सोमवार को काफी लोगों ने गंगा तट पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। मुख्य स्नान पर्व में आठ दिन ही शेष है। सात नवंबर को लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचेंगे, लेकिन मेला स्थल पर तैयारियां अब भी आधी अधूरी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेलास्थल पर ही समीक्षा करेंगे डीएम-एसएसपी
मंगलवार को डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भी झंडी पूजन में शामिल होंगे। झंडी पूजन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के साथ डीएम और एसएसपी मेलास्थल पर ही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। सभी विभागों के अधिकारी भी मेला में मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक के लिए मेला स्थल पर सोमवार को ही तैयारियों को पूरा कर लिया गया।
दो पोर्टेबल मोबाइल टावर लगेंगे
मेलास्थल पर इस बार मोबाइल टावर और इंटरनेट की समस्या नहीं रहेगी। एक कंपनी की ओर से मेला स्थल पर दो मोबाइल पोर्टेबल टावर लगाए जाएंगे। सोमवार को कंपनी की ओर से तकनीशियन महिपाल सिंह मेला स्थल पहुंचे। यहां बरेली और बदायूं के बीच मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए सिग्नल की जांच की। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर कंपनी की ओर से दो मोबाइल टावर लगाने की योजना है।

आगरा से पहुंची भगवान शिव की 15 फुट ऊंची प्रतिमा
मुख्य स्नान घाट पर इस बार भगवान शंकर की 15 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। सोमवार को आगरा से यह प्रतिमा मेला स्थल पर पहुंच गई। मंगलवार को झंडी स्थापना के साथ मेला स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। भगवान शंकर की जटाओं से गंगा की धारा निकलेगी। प्रतिमा स्थापित करने के लिए कारीगर भी मेला स्थल पहुंच गए हैं। प्रतिमा के लिए मुख्य स्नान घाट पर फाउंडेशन बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

ककोड़ा गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्घालु। संवाद

ककोड़ा गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्घालु। संवाद- फोटो : BADAUN

मिनी कुंभ स्थल पर अधूरी पड़ी मेला कोतवाली। संवाद

मिनी कुंभ स्थल पर अधूरी पड़ी मेला कोतवाली। संवाद- फोटो : BADAUN

सप्तमी पर्व पर ककोड़ा गंगा घाट पर बच्चे का मुंडन संस्कार कराता एक परिवार। संवाद

सप्तमी पर्व पर ककोड़ा गंगा घाट पर बच्चे का मुंडन संस्कार कराता एक परिवार। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed