{"_id":"66afda1e98844a96c8025014","slug":"today-is-the-last-chance-to-get-admission-in-high-school-and-intermediate-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123550-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईस्कूल, इंटर में दाखिला लेने का अंतिम मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईस्कूल, इंटर में दाखिला लेने का अंतिम मौका आज
विज्ञापन
बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की है। ऐसे में आज तक ही छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा करा सकते हैं। छात्रों की तरफ से जमा किया जाने वाला परीक्षा शुल्क विद्यालय प्रबंधन 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कर दे। किसी कारणवश 10 अगस्त तक फीस जमा न हो पाए तो वह 16 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के भुगतान के साथ उसे जमा कर सकते हैं।
वहीं 16 अगस्त तक कॉलेज प्रशासन कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड कर दें। जिन्होंने 10 अगस्त के बाद फीस जमा की है वह 20 अगस्त तक जानकारी साझा कर सकते हैं। संस्था की ओर से वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्रों के विवरण (नाम, पता, पिता व माता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो) जांच के लिए 21 से 31 अगस्त तक का ही समय दिया गया है। अगर कोई संशोधन कराना है तो कॉलेज प्रशासन की ओर से एक से 10 सितंबर के बीच में किया जा सकता है, लेकिन नया आवेदन नहीं होगा।