{"_id":"41564e9cc91b4a7cb48fecd4468298a2","slug":"tithaness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फनटूनिया’ में उत्साह, उमंग से लबरेज दिखे नन्हे मुन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फनटूनिया’ में उत्साह, उमंग से लबरेज दिखे नन्हे मुन्ने
badaun
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी रोड स्थित टिथानेस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव और खेलकूद समारोह ‘फनटूनिया’ का शानदार आगाज हुआ। शुभारंभ स्कूल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मशाल जलाकर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों पर बच्चों ने खूब तालियां बटोरीं। अथर्व हाउस को ऑवरऑल बेस्ट हाउस ट्राफी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे छोटे-छोटे बच्चे जोश से लबरेज नजर आए। कक्षा एक के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। इसके उपरांत खेल की शुरूआत हुई। कक्षा एक के बच्चों ने ग्रैब माई हर्ट रेस में दौड़ लगाई। इसमें तेजल, जाहनवी ने प्रथम स्थान पाया। कक्षा दो की हुई पेंग्विन रेस में शिवांगी वार्ष्णेय प्रथम आई। कक्षा तीन में बैक टू बैक रेस में उल्टी ओर मुंह करके विपरित दिशा में दौडे़ बच्चों में निशांत सिंह ने प्रथम स्थान पाया। चार में पास थ्रो रेस में अंश शर्मा, अंशिका तोमर प्रथम रहे। कक्षा पांच में फुटबॉल रेस विनीत वार्ष्णेय प्रथम रहे। इसी प्रकार कक्षा छह में बैलेंस-एन-विन रेस में आयुष तोमर ने बाजी मारी। फनटूमिया में प्री नर्सरी के बच्चों ने ग्रो द कॉटन रेस में दौड़ लगाई। इसमें समर्थ शर्मा फर्स्ट रहे। नर्सरी के बच्चों ने पॉपकार्न रेस को एक अनोखे अंदाज में पूरा किया। कार्तिक गुप्ता जीते। किंडरगार्डन के बच्चों ने होल्ड-एन-रन रेस का प्रदर्शन किया। इसमें यशवर्धन शर्मा ने फर्स्ट आए। बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्नों ने जंगल डांस किया। इसके बाद रैप भी खूब थिरके। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि समाज को दिशा और दशा सुधारने का उत्तरदायित्व विद्यालयों का होता है। लिहाजा शिक्षकों को निरंतर प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी के बेहतर सहयोग की प्रसंशा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। चारों हाउस में अथर्व हाउस को ऑवरऑल चैंम्पियन का खिताब दिया गया। ऑवरऑल एक्सीलेंस ट्राफी प्री-प्राइमरी विंग में ध्रुव चौहान, प्राइमरी विंग में देविका रस्तोगी को दी गई। इसके अलावा प्राइमरी विंग की नवांशी माहेश्वरी, अनिका गुप्ता, आयुष तोमर को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मई में मदर्स-डे पर आयोजित पोस्टर मेकिंग के प्रतिभागी मदर्स को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर प्रीति माहेश्वरी रहीं। कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश की देखरेख में हुआ। इस मौके पर कुलदीप साहू, नकी अहमद, सोनल शर्मा, शुभि गुप्ता, शिप्रा अरोरा, रीतिका गुलाटी, ज्योति दीक्षित, मीनाक्षी भारद्वाज आदि रहे। स्कूल के चीफ पैटरॉन देवेश बंसल ने सभी को सभी को बधाई दी।
विज्ञापन