{"_id":"689a47ea563064f57d0a7118","slug":"tiranga-yatra-was-taken-out-across-the-district-patriotic-slogans-were-raised-badaun-news-c-123-1-bdn1010-144905-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले भर में निकाली गई तिरंगा यात्रा... देश भक्ति के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले भर में निकाली गई तिरंगा यात्रा... देश भक्ति के गूंजे नारे
विज्ञापन
उघैती में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवाद
बदायूं। आजादी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर में भामाशाह चौक से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और सीडीओ केशव कुमार ने किया। जिले में कई स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति के गाने बजाए गए तो नारेबाजी भी की गई।
यात्रा भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट, गांधी ग्राउंड चौराहा, परशुराम चौक, रोडवेज होते हुए वापस भामाशाह चौक पर संपन्न हुई। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ भाग लिया। इस दौरान अमर शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन करते हुए शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आजादी हमें बलिदानों के बाद मिली है, जिसे संजोना हमारी जिम्मेदारी है। सीडीओ ने बताया कि अभियान तीन चरणों में चल रहा है और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भी आमजन से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।
उघैती। कस्बा के देवी मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा खितौरा, बाला किशनपुर, राज बरौलिया, नरैनी, घंसोली रमपुरिया, टिटौली गांवों में होते हुए कस्बा के पंचायत भवन पहुंची। भाजपा नेता पुरुषोत्तम टाटा ने कहा हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों से देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और सद्भावना जागृत होती है। जनता इंटर कॉलेज खितौरा के छात्र व महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षाकर यात्रा का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत दहगवां से तिरंगा यात्रा देशभक्ति गीतों के साथ प्रारंभ हुई। जो धर्मपुर, आंतर, विजयगढ़ी, केरई सेरई, भीमपुर आदि गांवों में पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने घर-घर तिरंगे भी वितररित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष परमवीर शाक्य, दिनेश गिरी, कौशल गुप्ता, लेखराज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
कादरचौक। कस्बा में सैनिकों के सम्मान में द्वितीय चरण की तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य नें किया। इस अवसर पर ब्लाक कादरचौक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ब्लाक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, महेश चंद्र शाक्य, सुधीर यादव आदि रहे। संवाद
उसहैत। तिरंगा यात्रा में विधायक पुत्र अतेंद्र कुमार सिंह ने खेड़ा जलालपुर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग बाइकों पर सवार होकर तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा बंगस नगला, कुंवर गांव व शाहपुर होते हुए नगर पंचायत कार्यालय उसहैत पर संपन्न हुई। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल में सोमवार को गांव में स्थित शहीद स्थल से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि जगदीश सिंह लोनिया अध्यक्ष नगर पंचायत कछला एवं नवनीत शाक्य विधायक प्रतिनिधि ने तिरंगा यात्रा को हरी झंड़ी देकर शुभांरभ कराया। यात्रा का गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। संवाद