फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tiranga yatra

तिरंगा यात्राओं से भरा जोश

Thu, 11 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
tiranga yatra
शहर के इंदिरा चौक से होती निकली तिरंगा यात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा डीजे के साथ निकाली गई। यात्रा के साथ चल रहे डीजे ने युवाओं में जोश भरने का काम किया तो भारत माता के जयघोष से शहर गूंज उठा। कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

यात्रा को भाजपा कार्यालय से जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए रघुपति राघव राजा राम, वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घोष करते व देश भक्ति गीत गाते निकले। इससे पहले जिला प्रभारी राकेश मिश्र व जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकालना राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन

यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर दातागंज चुंगी, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक, महाराणा प्रताप चौक, परशुराम चौक, दिनेश चौक, रजी चौक, शहबाजपुर, गोपाल टॉकीज होकर भगत सिंह चौक पहुुंची। वहीं पर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भी तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स व अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने राजकीय महिला महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया।

दातागंज में बच्चों ने जीता दिल
दातागंज। तिरंगा यात्रा को लेकर बच्चों में भी जोश दिखाई दे रहा है। दातागंज में दो साल के मुहम्मद इजहान ने भी अपने नन्ने मुन्ने साथियों के साथ अपनी छोटी बाइक पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली, जिसकी लोगों ने तहेदिल से तारीफ की और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

ग्रामीण इलाकों में भी दिखा जोश
उझानी। भाजपा युवा मोर्चा के की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पालिका सदस्य सचिन अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, योगेश प्रताप सिंह, विवेक शर्मा, राहुल शंखधार आदि मौजूद थे। इधर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री रेनू सिंह और नगर अध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
दातागंज। दातागंज व समरेर में ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह, समरेर में बीडीओ पूनम सक्सेना, मुन्ना सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
बिल्सी। रोहान के ओम नम: शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी, सुनील कुमार सिंह, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अलापुर। ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य ने किया। बीडीओ अखलेश चौबे, एडीओ राजेश कुमार, विकास नारायण, कुंवरपाल सिंह, एनडी खान मौजूद रहे।
इस्लामनगर। कस्बे में दीपेंद्र गुप्ता द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली। कुलदीप गुप्ता, पप्पू, कौशल रस्तोगी, सागर शर्मा, विनोद शास्त्री आदि मौजूद थे।
उसावां। चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता ने तिरंगा यात्रा निकाली। ओमप्रताप सिंह, सुबोध कुमार गुप्ता, नारायण गुप्ता मौजूद रहे।
बगरैन/ वजीरगंज। तिरंगा यात्रा ग्राम इटौआ स्थित शहीद हरिओम सिंह समाधि स्थल से शुरू हुई। शिवम सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बरीपुरा, बगरैन, कतगांव व सैदपुर भ्रमण करती हुई वजीरगंज ग्रीन हाउस पर पहुंचकर समाप्त हुई। बीडीओ स्मृति सिंह, दीपेश वार्ष्णेय, चंद्र प्रकाश ,संदीप मीना, संदीप चौहान मौजूद रहे।
कादरचौक। ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने निकाली आजादी की भारत जोड़ो गौरव पैदल यात्रा
बदायूं। भाजपा जहां जिले में तिरंगा यात्रा निकाल रही है वहीं कांग्रेस ने आजादी की भारत जोड़ो गौरव पैदल यात्रा शुरू की है। दूसरे दिन बुधवार को बिल्सी विधानसभा में जोरशोर के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस महासचिव कुमुद गंगवार शामिल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा नौ से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी। जिला प्रवक्ता अनिल उपाध्याय ने कहा इस गौरव यात्रा का दूसरा चरण है, जिसमें हम देश के शहीद वीर जवानों की गाथा गाते चल रहे हैं। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के अनेक नेताओं ने सहभागिता की थी लेकिन आज वे भी देशभक्ति और तिरंगा भक्ति का ढोंग कर रहे हैं, जिनका देश की आजादी में कभी योगदान नहीं रहा। यात्रा अंबियापुर, रायपुर बुजुर्ग, हरगनपुर, संजरपुर में निकाली गई। कई जगहों पर यात्रा का पुुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, अनिल उपाध्याय, रजनी सिंह, उपासना चौहान, अनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


कई जगह लगा जाम, बिजली व्यवस्था भी प्रभावित
बदायूं। तिरंगा यात्रा में बहजोई का डीजे बुलाया गया था। यह डीजे युवाओं में खासा लोकप्रिय है। कांवड़ यात्रा के समय भी जब यह डीजे शहर से होकर गुजरा था तो कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई जगहों की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। बताते हैं कि जिन रूटों पर यात्रा गुजरी, पावर कॉरपोरशन ने उधर की लाइनों को बंद कर दिया। इसके अलावा यात्रा वाले मार्गों पर पेड़ काटना भी चर्चा का विषय बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed