{"_id":"67895db956d703e1c40bcff4","slug":"tips-given-in-the-workshop-to-make-the-youth-self-reliant-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132824-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कार्यशाला में दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कार्यशाला में दिए टिप्स
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में युवक-युवतियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बैंक अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास व आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर प्रदान कर रहा है।
योजना के सफलतापूर्वक संपादित होने पर बदायूं के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि देने वाले हो जाएंगे। प्रदेश सरकार का हर कदम उद्यमिता की ओर तथा हर युवा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा योजना विकास अभियान के तहत हर साल एक लाख और 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। योजना के तहत 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण बिना गारंटी के वित्त पोषण की तिथि से आगामी चार वर्षाें के लिए दिया जाएगा। योजना के तहत उद्योग व सेवा परियोजनाओं को लगाया जा सकता है।
उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना विकास अभियान के तहत परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य वर्ग के लाभार्थी को परियोजना लागत का 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थी को 12.5 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांग जन के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी, बैंक के प्रतिनिधि, युवक व युवतियां मौजूद रहीं।