{"_id":"65bb95703cdf206a0a028d24","slug":"time-will-be-recorded-from-strong-room-to-opening-of-cupboard-badaun-news-c-123-1-sbly1001-112617-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्ट्रांग रूम से लेकर अलमारी को खोलने तक का समय होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्ट्रांग रूम से लेकर अलमारी को खोलने तक का समय होगा दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत बोर्ड कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि स्ट्रांग रूम व अलमारी को खोलने और बंद करने के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा लॉग बुक पर हर बार एंट्री की जाए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संचालित होंगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र अनुचित साधन का प्रयोग न करें, इसके लिए अभी से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर समेत अन्य चीजों का विशेष ध्यान रखें, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्रा की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
बोर्ड कार्यालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्राें पर बने स्ट्रांग रूम के इर्द-गिर्द विशेष सतर्कता बढ़ाई जाए। स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में रखी जाए, साथ ही इस रूम को खोलने और बंद करने की कार्यवाही केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जाए।
विज्ञापन
प्रत्येक बार लॉग बुक पर इसकी एंट्री की जाए। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी को खोलने और बंद करने का समय भी लॉग बुक पर चढ़ाया जाए। अगर ऐसा कोई अधिकारी नहीं करता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।