फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ticket to abid, second nephw dropdown

आबिद को टिकट, दूसरे भतीजे को भी झटका  

Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
ticket to abid, second nephw dropdown
आबिद को टिकट, दूसरे भतीजे को भी झटका   
सदर से मौजूदा विधायक आबिद रजा को सपा का टिकट देकर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद दूसरे भतीजे बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव को भी झटका दिया। धर्मेंद्र से टकराव के चलते ही आबिद को पार्टी से बाहर किया गया था। हालांकि दो दिन पहले शिवपाल यादव ने सदर सीट से फखरे अहमद शोबी को प्रत्याशी घोषित तो माना गया कि शोबी का टिकट सांसद धर्मेंद्र की सहमति पर हुआ। लेकिन सपा में हाईकमान स्तर पर छिड़ी जंग तेज होने पर शिवपाल ने आबिद को प्रत्याशी बना दिया। इससे बदायूं में धर्मेंद्र यादव समर्थक हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

सदर विधायक आबिद रजा ने पिछले दिनों सांसद धर्मेंद्र यादव पर खुलकर हमले बोले थे और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, उसके बाद पार्टी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। तभी से ही माना जा रहा था कि उनकी सपा में वापसी संभव नहीं। शोबी के टिकट के बाद यह साफ भी हो गया लेकिन शुक्रवार को इस अप्रत्याशित फैसले से हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि धर्मेंद्र यादव की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नजदीकी के कारण ऐसा हुआ। दोनों भाइयों के बीच मधुर संबंध किसी से छुपे नहीं हैं। स्वभाविक तौर पर पार्टी में चाचा-भतीजे के बीच छिड़ी जंग में धर्मेंद्र यादव अखिलेश के खेमे में खड़े हैं। चूंकि सपा की जंग में शिवपाल और अखिलेश एक-दूसरे पर हमले बोल रहे हैं। चूंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार शाम को निष्कासित कर दिया। ऐसे में सबकी निगाहें पार्टी के घटनाक्रम पर लगी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे फिर कोई फेरबदल हो सकता है। 
विज्ञापन

उधर आबिद रजा के समर्थकों ने कबूलपुरा वाली कोठी से चौधरी सराय, हकीमगंज, घंटाघर, छह सड़का, जोगीपुरा, जालंधरी सराय आदि मोहल्लों में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार के बाद बोलूंगा
ऑनरिकार्ड अभी कुछ नहीं बोलूंगा। शनिवार को पार्टी ने लखनऊ में मीटिंग बुलाई है। उसमें शामिल होने के बाद ही कुछ बताऊंगा।
-आबिद रजा, सदर विधायक
टिकट कटने की जानकारी नहीं
मेरा टिकट कटना बड़े स्तर का मामला है। मुझे पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था, अभी अधिकृत तौर पर मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-फखरे अहमद शोबी 

 सपा दफ्तर में सन्नाटा
बदायूं। शुक्रवार को सपा दफ्तार में सन्नाटा पसरा रहा। उधर आबिद को सदर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सांसद धर्मेंद्र यादव के बहुत सारे समर्थक सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंचे। लेकिन सांसद के लखनऊ में होने के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। लोगों ने उनसे फोन पर बात करनी चाही। लेकिन सांसद का फोन नहीं उठा। जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव भी बदले हालात के बीच लखनऊ गए बताए गए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ रहा।

शिवपाल के खिलाफ प्रदर्शन 
बदायूं। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी के नेतृत्व में गद्दी चौक पर शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव के समर्थकों ने नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि वे अखिलेश के साथ हैं। प्रदर्शन में में राहुल, कैफी जैदी, रिजवान, मुजम्मिल, साजिद, जहांगीर आदि प्रमुख थे।

इनका कहना है
भाजपा  जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि सपा की यह लड़ाई हिस्सा बंटवारे को लेकर  है। पाप का घड़ा एक दिन फूटना ही था। जिले में ही नहीं अब पूरे प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा।
हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष 
 सपा ने प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाकर शासन किया है। अब सपा नेताओं को भी लगने लगा है कि उनकी सरकार लौटनी नहीं है, इसलिए वे आपस  में लड़ रहे हैं।

हेमेंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष 
सपा नेताओं ने जनता को गुमराह करके प्रदेश में शासन किया। ये सिर्फ अपने अपने स्वार्थ सिद्ध करते रहे। आपसी फूट से यह साबित भी हो गया है। इसका लाभ  कांग्रेस को मिलगा।
साजिद अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed