{"_id":"69de9f9d6338b835e30bf2dc","slug":"ticket-booking-opens-for-kasganj-new-delhi-express-waiting-list-in-chair-car-badaun-news-c-4-bly1052-864440-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग शुरू, चेयरकार में वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग शुरू, चेयरकार में वेटिंग
विज्ञापन
बदायूं। कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस में कासगंज, सोरों, उझानी, बदायूं से टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। इस गाड़ी के एसी चेयरकार श्रेणी में टिकट की मांग ज्यादा है। फिलहाल ट्रेन का संचालन पुरानी रैक से ही किया जाएगा। इस गाड़ी के लिए नई रैक भी प्रस्तावित है।
अब इस गाड़ी का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के तहत होगा। 14316 नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी का नियमित संचालन 16 अप्रैल और 14315 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस का 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
16 से 20 अप्रैल तक नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस की अन्य श्रेणियों में तो सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन चेयरकार में वेटिंग के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिला रहा। इसी तरह 17 से 21 अप्रैल तक कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। बदायूं और कासगंज से नई दिल्ली के टिकटों की बिक्री ज्यादा हो रही है।