{"_id":"659004218427e3bf5c0be6d6","slug":"thugs-duped-woman-of-nine-lakh-rupees-by-posing-as-her-sister-in-budaun-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे ठगों से रहें सावधान: फोन पर महिला को बहन बनाकर ठग लिए नौ लाख रुपये, भावनात्मक रूप से जाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे ठगों से रहें सावधान: फोन पर महिला को बहन बनाकर ठग लिए नौ लाख रुपये, भावनात्मक रूप से जाल में फंसाया
Sat, 30 Dec 2023 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:20 PM IST
सार
बदायूं में साइबर ठगों ने इस बार नया हथकंडा अपनाकर एक महिला से ठगी कर ली। ठगों ने उसे बहन बनाकर भावनात्मक रूप से फंसाया। फिर धीरे-धीरे कर नौ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं में ठगों ने महिला से नौ लाख रुपये ठग लिए। दो ठगों ने महिला को भावनात्मक तरीके से अपने जाल में फंसाया। उसको मोबाइल पर ही अपनी बहन बना लिया और लंबे समय तक बात करता रहा। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि ठग उससे और रुपये ऐंठना चाहते थे, लेकिन बाद में दोनों की पोल खुल गई। महिला ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा निवासी विमला देवी कहना है कि उनके मोबाइल पर आकाश वर्मा और रवि शर्मा नाम के दो युवक कॉल करते थे। वह उनको बहन बुलाकर बात करते थे। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कई ऐसी बातें बताईं, जिससे उन्हें दोनों युवक व्यवहारिक व्यक्ति लगे। वह अपने परिवार के संबंध में भी बात करते थे और उनके परिवार वालों की खैर खबर पूछते थे।
विज्ञापन
धीरे-धीरे नौ लाख रुपये ट्रांसफर कराए
उन्होंने भावनात्मक तरीके से महिला को अपने जाल में फंसा लिया था। इससे महिला भी उन्हें भाई मानने लगी थी। इस दौरान ठगों ने अपनी निजी जरूरतें बताकर महिला से रुपये लेने शुरू कर दिए। दोनों आरोपियों ने थोड़े-थोड़े करके महिला से नौ लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद महिला को अपने साथ ठगी होने का अहसास होने लगा।
विज्ञापन
ठगों ने महिला से 6.50 लाख रुपये और मांगे लेकिन महिला ने रुपये देने से मना कर दिया। जब महिला ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो वह हैरान रह गए। बाद में महिला ने थाने जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।