फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three-wheeler overturns near Kolhai village; four injured, including a couple.

Budaun News: गांव कोल्हाई के पास थ्रीव्हीलर पलटा, दंपती समेत चार घायल

Wed, 29 Jul 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three-wheeler overturns near Kolhai village; four injured, including a couple.
घायल सलमान। संवाद
बिल्सी। सहसवान-मुजरिया हाईवे पर मंगलवार सुबह गांव कोल्हाई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में एक थ्रीव्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी निवासी सलमान पुत्र साजिद, उनकी पत्नी बबली, पुत्र जयान और पुत्री आयरा के साथ अलीगढ़ से थ्रीव्हीलर से गांव लौट रहे थे। मंगलवार सुबह उनका वाहन सहसवान-मुजरिया मार्ग पर गांव कोल्हाई के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे थ्रीव्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थ्रीव्हीलर में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

घायल सलमान। संवाद

घायल सलमान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed