फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three thieves entered the house through the roof, one caught

Budaun News: छत के रास्ते घर में घुसे तीन चोर, एक को पकड़ा

Wed, 27 Aug 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three thieves entered the house through the roof, one caught
पकड़ा गया चोरी। संवाद
बदायूं। छत के रास्ते घर में घुसे तीन चोरों में से एक को गृहस्वामी ने दबोच लिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग भी आ गए। उसकी पिटाई कर ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर भागे हुए चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए चोर से दूसरी जगह से चुराया गया एक मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बिसौली की साईं बिहार कॉलोनी स्थित अवनेश गुप्ता के घर में मंगलवार तड़के करीब चार बजे तीन चोर छत के रास्ते घुस आए। गृहस्वामी ने साहस दिखाते हुए एक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए और चोर की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यहां पहुंचने से पहले इन चोरों ने गायत्री कॉलोनी स्थित एक घर से मोबाइल फोन चोरी किया था। पकड़े जाने के बाद उसकी जेब में रखा मोबाइल बजने लगा, तो लोगों ने उसे लेकर रिसीव कर लिया। वह फोन मोबाइल स्वामी का था। उन्होंने बताया कि फोन उनके घर से चोरी हुआ है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रोहित बताया। कहा है कि वह कस्बा की कांशीराम कॉलोनी में रहता है। अपने अन्य दो साथियों के नाम उसने राजीव और संजीव बताए हैं। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर के दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed